आन कॉल भी घर आएंगे डॉक्टर ….एंबुलेंस घर आएगी मुफ्त होगा इलाज : एक और गारंटी पूरी करने की तैयारी में सरकार

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों का घर-द्वार पर उपचार होगा। एंबुलेंस घर आएगी। इसमें डॉक्टर, नर्स और एक फार्मासिस्ट रहेगा। डॉक्टर घर पर ही मरीजों का उपचार करेंगे। मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी जाएंगी, सैंपल भी घर में ही लिए जाएंगे।
इसकी रिपोर्ट मरीजों के परिजनों के मोबाइल नंबर पर आएगी। अगर बुजुर्ग गंभीर बीमारियों से ग्रस्त पाया जाता है तो ऐसी स्थिति में नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में हिमाचल की जनता को घर-द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की गारंटी दी है। इसको पूरा करने के लिए सचिवालय में अधिकारियों की बैठक हो चुकी है।
               स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस एंबुलेंस वैन में दवाइयां, ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य जरूरी उपकरण भी रहेंगे। मौके पर 33 टेस्ट किए जाने का प्रावधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को इस गारंटी को जल्द शुरू करने को कहा है। मरीजों का फोन आने पर जिलों में नजदीकी अस्पताल से लोगों के घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी जाएंगी। यह सुविधा अभी उन क्षेत्रों व पंचायतों में होगी जहां सड़क सुविधा रहेगी। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस गारंटी को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक मैराथन बैठक हो चुकी है।
आन कॉल भी घर आएंगे डॉक्टर
अगर ग्रामीण क्षेत्र में किसी मरीज की तबीयत खराब होती है तो ऐसी स्थिति में मरीज के तीमारदार नजदीकी अस्पताल में फोन करके डॉक्टर को घर भी बुला सकते हैं। इस योजना में इसको भी शामिल किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भावी युवा मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व : वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन वोट बना सकते हैं युवा : DC मनमोहन शर्मा

सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया...
हिमाचल प्रदेश

17, 19 व 21 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित

ऊना :   पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश ऊना, राघव शर्मा ने आदेश जारी कर मतदान के दिन 17, 19 व 21 जनवरी को संबंधित पंचायतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने तथा लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने पर दिया बल

एएम नाथ।  धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने गांव बगड़ा में बाल-अधिकारों के साथ नशे की बुराई पर बांटा ज्ञान

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने आज चंबा उपमंडल की ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट के गांव...
Translate »
error: Content is protected !!