आप-कांग्रेस में बनी बात, दिल्ली 4-3 का फार्मूला – चंडीगढ़ सीट कांग्रेस को देने पर सहमति बनने की बात आ रही बाहर : 4 राज्यों में भी मिलकर लड़ेंगे

by

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन के बाद अब आम आदमी पार्टी  और कांग्रेस के बीच भी गठबंधन होता दिख रहा है. खास बात ये है कि ये गठबंधन सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं होगा, बल्कि गुजरात, गोवा, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। पंजाब में दोनों दल आपसी सहमति के मुताबिक अलग अलग चुनाव लड़ेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों में जो सहमति बनी है, उसके मुताबिक दिल्ली में 4/3 की फार्मूले पर चुनाव लड़ा जाएगा. दिल्ली की चार सीटों नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी तो कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी और चांदनी चौक सीट पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।          आपने साफ कर दिया था कि सिर्फ दिल्ली में गठबंधन नहीं होगा।  जिसके बाद गुजरात में दो और हरियाणा में एक सीट आप को देने पर सहमति बनी। गुजरात की भरूच और भावनगर सीट पर आप चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा हरियाणा की भी एक सीट आप के हिस्से आएगी।

सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ सीट कांग्रेस को देने पर सहमति बन गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यहां आप का मेयर बना है, लेकिन समझौते के मुताबिक यहां आप कांग्रेस का समर्थन करने को तैयार हो गई है।आप ने दक्षिण गोवा पर भी अपना दावा छोड़ने का फैसला लिया है. अब सूत्रों का कहना है जल्द ही औपचारिक घोषणा हो सकती है।  पंजाब में दोनों दल अलग-अलग ही चुनाव लड़ेंगे।।इसे लेकर दोनों दलों के बीच पहले से ही सहमति बन गई थी। दरअसल, दोनों दलों को लगता है कि पंजाब में आप सता पर काबिज है और कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। ऐसे में अलग अलग चुनाव लड़ना ही बेहतर होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तेज बरसाती पानी में बह गई जीप : 2 युवकों की जान बाल बाल बची

मोहाली। रविवार को हुई तेज बरसात के दौरान जयंती की राव नदी के तेज बहाव में एक आफ-रोडिंग के लिए माडिफाइड जीप बह गई और तीन पलटियां खाकर आगे जाकर फंस गई। जीप को...
article-image
पंजाब

खेल मैदान को लेकर हुई तकरार के बाद महिला सरपंच के पति द्वारा एक युवक के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत के बाद गांव में मामला गर्माया  

युवाओं के विरोध के चलते पुलिस पार्टी खाली हाथ लौटी गढ़शंकर।  खेल मैदान को लेकर हुई तकरार के बाद ग्राम पंचायत महिंदवाणी गुज्जरां की महिला सरपंच के पति द्वारा गांव के ही एक युवक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंगेतर के सामने दृष्टि वर्मा की मौत : मार्च में शादी, घर में चल रही थी तैयारी – मोहाली में पांच मंजिला इमारत ढहने में हुई दृष्टि वर्मा की मौत

एएम नाथ। ठियोग :  पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार शाम पांच मंजिला इमारत ढह गई और इस हादसे में ठियोग के सरीवन पंचायत की दृष्टि वर्मा की मौत हो गई। दृष्टि की मौत...
article-image
पंजाब

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच तीर्थयात्रियों के लिए खुला है करतारपुर गलियारा

चंडीगढ़, 25 अप्रैल :  पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पंजाब में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारा तीर्थयात्रियों के लिए खुला है।...
Translate »
error: Content is protected !!