आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत जिले में 6 फरवरी से रोजाना लगाए जाएंगे स्पैशल कैंप: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 05 फरवरी:
मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से आम लोगों की समस्याओं का हल उनके डोर स्टैप के नजदीक जाकर करने के लिए अभियान ‘आप दी सरकार आप दे द्वार’ के अंतर्गत जिले के अलग-अलग गांवों में 6 फरवरी से कैंप लगाए जाएंगे। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में कैंप के अग्रिम प्रबंधों संबंधी अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ की गई बैठक की अध्यक्षता के दौरान सांझा की।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि इन कैंपों का उद्देश्य आम लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीचे अलग-अलग जन कल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाना, लोगों की मुश्किलें सुनना व उनका मौके पर हल करना है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को हिदायत की कि वे लगाए जाने वाले इन स्पैशल कैंपों के दौरान प्राप्त योग्य प्रार्थना पत्रों का पहल के आधार पर निपटारा करना यकीनी बनाएं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंपों की सफलता के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए ताकि लोगों की समस्याओं का अधिक से अधिक निपटारा किया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने लगाए जाने वाले कैंपों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के पांच उप मंडलों होशियारपुर, गढ़शंकर, टांडा, दसूहा, मुकेरियां के गांवों व शहरों में रोजाना करीब 30 कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को दसूहा उप मंडल के गांव थिंद, जिया सहोता कलां, दुलमीवाल, वार्ड नंबर 2 दसूहा, हमजा, बहलां, वार्ड नंबर 2 गढ़दीवाला, उप मंडल गढ़शंकर में गांव घागो रोडवाली, डुगरी, कुनैल, वार्ड नंबर 1 गढ़शंकर,  चक्क रौंता, बहमियां, होशियारपुर उप मंडल में अज्जोवाल, रविदास नगर आदमवाल, हरीपुर, चगरां, वार्ड नंबर 3 होशियारपुर, वार्ड नंबर 2 होशियारपुर, वार्ड नंबर 1 शाम चौरासी, आमदवाल गढ़ी व आभोवाल, उप मंडल मुकेरियां में सहोड़ा डडियाल, लुधियाड़ी, चक्करियाल, गेरा बाबा ईशा व उप मंडल टांडा में शाहपुर, चनौता, कंग, कथाना में कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर हल किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन कैंपों के दौरान अलग-अलग 43 तरह की सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी, जिनमें जन्म सर्टिफिकेट, आय सर्टिफिकेट, लाभार्थियों के बच्चों को छात्रवृति, रिहायश सर्टिफिकेट, अनुसूचित व पिछड़ी श्रेणियों के सर्टिफिकेट, बुढ़ापा, दिव्यांगजन व आश्रित पेंशन, निर्माण श्रमिकों संबंधी लाभार्थी, जन्म सर्टिफिकेट में नाम में बदलाव, बिजली बिलों के भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की पड़ताल, शादी की रजिस्ट्रेशन, मौत के सर्टिफिकेट की एक से अधिक कापियां, दस्तावेजों की प्रमाणिक कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, फर्द बनानी, आम जाति सर्टिफिकेट, शगुन स्कीम, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टिफिकेट के काउंटर प्रार्थना पत्र, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मौत सर्टिफिकेट में तब्दीली आदि शामिल हैं।
इस मौके पर एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर ंिसंह बैंस, एस.डी.एम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह बैंस व एस.डी.एम मुकेरियां अशोक कुमार के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरुद्वारा जन्म स्थान संत बाबा निधान सिंह जी में 4 दिवसीय शहीदी जोड मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की गई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव नडालो में संत बाबा निधान सिंह जी के गुरुद्वारा जन्म स्थान में संत बाबा नरिंदर सिंह जी-संत बाबा बलविंदर सिंह जी संप्रदाय कार सेवा श्री हजूर साहिब वाले के संरक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब आधार, पैन, राशन कार्ड नहीं बचा पाएंगे : नागरिकता साबित करने के लिए जरूरी होंगे केवल ये डॉक्यूमेंट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सभी राज्योंं में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों क खिलाफ अभियान तेज हो गया है. दिल्ली में अब खुद को भारतीय नागरिक साबित...
article-image
पंजाब

Resolving the Issues of My

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 15 : Member of Parliament Dr. Raj Kumar Chabbewal stated that he is always available for the residents of his constituency and makes every possible effort to listen to their problems and...
article-image
पंजाब

आप कांग्रेस के पंजाब में गंठबधन की अटकलों का अंत : अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी लोक सभा की सभी तेरह सीटों पर चुनाव : केजरीवाल ने मीटिंग के बाद कर दिया एलान – इंडिया गठबंधन को एक और बड़ा झटका

चंडीगढ़ : पंजाब की सभी 13 सीटों पर आप अकेले लोक सभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज कैबिनेट मंत्रियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग में इस बात का ऐलान किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!