आप ने उड़ता पंजाब बनाया, हम उभरता पंजाब बनाएंगे’ : CM धामी

by

नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दौरान दसूहा, उड़मुड़ और मुकेरियां में बोले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

मुकेरियां, 26 सितंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। दसूहा, उड़मुड़ और मुकेरियां में आयोजित रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आप ने पंजाब को उड़ता पंजाब बना दिया है, हम उभरता पंजाब बनाएंगे।”

धामी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य पंजाब का खोया गौरव लौटाकर इसे विकसित, सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त राज्य बनाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के ढीले रवैये के कारण नशा तस्करों के हौसले बढ़े हैं और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा वोट मांगने की यात्रा नहीं, बल्कि पंजाब का गौरव वापस लौटाने और माताओं के बच्चों को नशे से बचाने की मुहिम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब को नशामुक्त करने की गारंटी दी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने आरोप लगाया कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने तीन महीने में नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार साल में इस दिशा में अपेक्षित काम नहीं हुआ।

मुकेरियां के भाजपा विधायक जंगी लाल महाजन ने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। पंजाब भाजपा महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि आप सरकार के प्रति लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान संजीव मिन्हास, जिला प्रभारी राकेश शर्मा और उत्तराखंड के राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के मामले में एमएलए गनीव कौर मजीठिया ने सीएम मान को लिखा पत्र : मामला दर्ज हुए 24 दिन से अधिक समय, अभी तक गिरफ्तार नही

अमृतसर :  मजीठा में स्थित सरकारी स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक पर एमएलए गनीव कौर मजीठिया ने सीएम भगवंत मान को कारवाई की मांग करते हुए पत्र लिखा हैं।...
article-image
पंजाब

20वां राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामैंट 9 फरवरी को, तैयारियां पूरी

गढ़शंकर। उलंपीयन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 20वां राज्य स्तरीय टूर्नामैंट खालसा कालेज के फुटबाल स्टेडियम में 9 फरवरी 2023 को करवाया जाएगा। इस संबंध में क्लब के वाईस प्रधान रिटा....
article-image
पंजाब

Collection of property tax, water

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 9: Commissioner Municipal Corporation Dr. Amandeep Kaur informed that collection of property tax, water supply and sewerage bills has started in Municipal Corporation office. Counters have been set up in Municipal Corporation...
Translate »
error: Content is protected !!