आप में आए और सोचा था कि सरकार आने के पश्चात ऐसा नहीं होगा ,लेकिन मामला वहीं अटका हुआ, अब भी इस मामले में राजनीति ही हो रही : कुंवर विजय प्रताप

by

फरीदकोट :   फरीदकोट बेअदबी कांड से जुड़े बेहबल कला व कोटकपूरा गोली कांड में आज अदालत में सुनवाई हुई। अब 5 फरवरी को इस मामले में सुनवाई होगी। कोटकपूरा गोलीकांड में आरोपित सुखबीर सिंह बादल के वकील पेश हुए थे।   बेअदबी मामलों से जुड़े कोटकपूरा व बहिबल कलां गोलीकांड की सुनवाई के दौरान आप विधायक एवं पूर्व पुलिस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह फरीदकोट पहुंचे।   इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका सरकार के साथ कोई विरोध नहीं है बल्कि वे उक्त मामलों में इंसाफ दिला कर लोगों में पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।

इस दौरान बात करते हुए कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि इस मसले का राजनैतिक बना दिया गया था। जिसके चलते इंसाफ की उम्मीद नहीं थी।  इसी कारण वे आप में आए और सोचा था कि सरकार आने के पश्चात ऐसा नहीं होगा लेकिन मामला वहीं अटका हुआ है। अब भी इस मामले में राजनीति ही हो रही है।

उन्होंने एक बार फिर सरकार को घेरते हुए कहा कि इंसाफ मोर्चे से सहमति बना कर उसे समाप्त करवा दिया गया तथा पहले की तरह ही इस मामले पर राजनीति हो रही है। लेकिन वे मुद्दे की राजनीति करते हैं और 2021 में जिस स्टैंड पर थे।  इस मुद्दे को लेकर आज भी उनका वहीं स्टैंड है। प्रताप ने यह भी कहा कि या तो यह कि दिया जाए कि बेअदबी हुई ही नहीं और न ही गोलीकांड हुआ या फिर इस मामले में इंसाफ दिलाया जाए।

उन्होंने कहा कि वे पहले भी कह चुके हैं कि इस मामले को राजनीति से दूर रखा जाए परन्तु ऐसा नहीं हो रहा है। इसलिए अब कानूनी और राजनैतिक दोनों पक्षों से लड़ाई लड़ी जाएगी। इसे एक जंग की तरह लड़ा जाएगा।  पार्टी से विरोध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनका सरकार व पार्टी के साथ कोई विरोध नहीं है लेकिन यदि हम लोगों को इंसाफ देंगे तो पार्टी मजबूत होगी।  ऐसा करके हम लेागों में मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर 2022 को उन्होंने घोषणा की थी कि इसमें इंसाफ नहीं मिल सकता। क्योंकि पहले वे पुलिस अधिकारी था और अब वकील हैं और इस मामले को लेकर जो कार्रवाई चल रही है। उससे स्पष्ट हो रहा है कि इंसाफ नहीं मिल सकता।

‘गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में होगा इंसाफ’  :  कुंवर प्रताप ने कहा कि इंसाफ गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में होगा। लेकिन हमें प्रयासरत रहना चाहिए ताकि जनता को लगे की हम प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए मैं अधिकारियों व मुख्यमंत्री से मिल चुका हूं और विधानसभा में भी मुद्दे को उठा चुका हूं। मैंने जो एक्स पर लिखा वह सच्चाई है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में साधू सिंह के साथ डील करने की कोशिश की गई और उन्हें मनाने का प्रयास किया गया। परन्तु वे नहीं माने। वे कानूनी तौर पर अदालत की सहायता करेंगे और यही मकसद कि इस मामले में इंसाफ मिले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत : 2 अक्टूबर तक चलने वाले पखवाड़े में जिले में करवाई जाएंगी अलग-अलग गतिविधियां– DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 15 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत करते हुए बताया कि यह अभियान पूरे जिले में 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत...
article-image
पंजाब

सुखबीर बादल कपूरथला बीबी जागीर कौर को मनाने पहुंचे और कहा आज पूरा परिवार परिवार हो गया इकट्ठा – CAA का v समर्थन

 कपूरथला  : शिरोमणि अकाली दल से नाराज चल रहे नेताओं को मनाने का दौर जारी है। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल कपूरथला स्थित बीबी जागीर कौर के घर...
article-image
पंजाब

266 असला लाइसेंस रद्द, 50 मुअतल : जिले में असला लाइसेंस की समीक्षा

नवांशहर। पंजाब सरकार की ओर से असला लाइसेंस की समीक्षा करने के जारी किए गए आदेश के बाद नवांशहर जिले में 266 लाइसेंस रद्द किए गए हैं, जबकि 50 लाइसेंस मुअतल किए गए हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ मनाईं रंगरेलियां दो दिन बाद युवकों के होश फाख्ता

वृंदावन: सर्राफा बाजार के युवकों ने मथुरा से तीन युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ रंगरेलियां मनाईं। लेकिन, युवकों के होश फाख्ता दो दिन बाद उस समय उड़ गए।...
Translate »
error: Content is protected !!