आप व कांग्रेस पंजाब में भाजपा विरोधी माहौल बनाने की कोशिश कर रहे : जाखड़

by

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बृहस्पतिवार को सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ जमकर हमला बोला तथा उन पर ‘सुनियोजित एजेंडे’ के तहत भाजपा विरोधी माहौल बनाने का आरोप लगाया।

जाखड़ ने कहा कि पंजाब की जनता अब सच्चाई से वाकिफ है और जानती है कि केंद्र सरकार किसानों एवं समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के ‘झूठ’ के खिलाफ अपना फैसला सुनाएगी। पंजाब में केंद्र और भाजपा के खिलाफ ‘गलत सूचना’ फैलाने के लिए दोनों पार्टियों की कड़ी आलोचना करते हुए जाखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस राज्य के असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए एकसाथ ‘जानबूझकर’ काम कर रही हैं। पंजाब भाजपा नेता ने आंकड़ों के आधार पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ फैलाये जा रहे झूठे विमर्श का खंडन किया।

जाखड़ ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि संप्रग सरकार के दौरान कृषि बजट 21,933 करोड़ रुपये था, जबकि भाजपा सरकार के तहत यह बढ़कर 1.30 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाते हुए जाखड़ ने सवाल उठाया कि राज्य सरकार ने अपनी कृषि नीति को अभी तक लागू क्यों नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि किसान नीति का मसौदा अक्टूबर 2023 से तैयार है और मुख्यमंत्री किस बात का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि नीति में खामियां हैं तो उन्हें दुरुस्त करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तारपीन फैक्टरी में लगी भयंकर आग, कमरे में सोए दो कामगार जिंदा जले

एएम नाथ। शिमला : भियुंखरी स्थित तारपीन की फैक्टरी में पिछले साल मई माह में भी आग लगी थी। उस समय फैक्टरी के साथ बने वेस्ट टैंक में आग लग गई थी। इसमें कंपनी...
article-image
पंजाब

महाशिवरात्रि के उपलक्षय में शिव भक्तों द्वारा गढ़शंकर में विशाल शोभायात्रा (जागो) का किया आयोजन

गढ़शंकर:   बाबा महेश जी के आशीर्वाद और बाबा प्रेम गिरी जी की प्रेरणा से महाशिवरात्रि के उपलक्षय में बाबा महेश जी के तप अस्थान महेशआणा गढ़शंकर में तीन दिवसीय कार्यक्रम पूरी शानो शौकत से...
article-image
पंजाब

विधायक डा. नछत्तर पाल के मैडिकल स्टोर से मोबाइल चुराकर चोर भागा : सीसीटीवी में कैद

नवांशहर। हलके के विधायक डा. नछत्तर पाल के राहों स्थित मैडिकल स्टोर से एक युवक 18 हजार रुपए का मोबाइल चुराकर फरार हो गया। चोर ने कैसे चतुराई से मोबाईल चोरी किया इसकी पूरी...
article-image
पंजाब

Proud Moment for Dasuya: Kanwarpal

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.11 : Dasuya has brought immense pride to the region as Kanwarpal Singh successfully cleared the UPSC Civil Services Examination 2026, securing an impressive All India Rank 605. With this remarkable achievement, he...
Translate »
error: Content is protected !!