आप सरकार की बेशर्मी भरी महिलाओं से धोखाधड़ी है, आप ने 60,000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब केवल 6,000 रुपये दे रहे :

by

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को एक हजार रुपये मासिक सहायता देने की घोषणा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस योजना पर सवाल उठाते हुए इसे बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम बताया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने महिलाओं से किए गए वादे पूरे नहीं किए और अब अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में इस योजना की घोषणा कर रही है। अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि पंजाब की महिलाओं के लिए आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा 1000 रुपये मासिक नकद सहायता देने की घोषणा बहुत कम और बहुत देर से की गई है।

आज यहां जारी एक बयान में, उन्होंने कहा कि यह बहुत ही कम, बहुत ही नाकाफी और बहुत ही देरी से उठाया गया कदम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं से 1000 रुपये मासिक सहायता का वादा करके वोट लिए गए, लेकिन अब सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में आकर इस योजना की घोषणा कर रही है।

दावा- महिलाओं को 60 हजार मिलने चाहिए थे

उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को पांच वर्षों में 60,000 रुपये मिलने चाहिए थे, अब उन्हें आप सरकार के बचे हुए छह महीनों के कार्यकाल के दौरान केवल 6,000 रुपये ही मिलेंगे। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बेशर्मी भरी धोखाधड़ी है कि आपने 60,000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब केवल 6,000 रुपये दे रहे हैं।

वड़िंग ने जोर देते हुए, कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रति महिला 54,000 रुपये की इस धोखाधड़ी के खिलाफ आप सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि यदि आप सरकार वास्तव में अपने वादे को लेकर गंभीर है, तो उसे राज्य की प्रत्येक महिला को 54,000 रुपये की बकाया राशि का भुगतान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद जब कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो वह यह सुनिश्चित करेगी कि नकद सहायता सहित हर कल्याणकारी योजना का लाभ सरकार बनने के पहले दिन से ही दिया जाए।

इस संबंध में, वड़िंग ने कर्नाटक और तेलंगाना की कांग्रेस सरकारों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सरकार बनने के पहले वर्ष से ही महिलाओं को नकद सहायता दी जा रही है और यह राशि हर महीने सीधे उनके बैंक खातों में जमा करवाई जाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले में अवैध खनन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, अवैध माइनिंग के संबंध में नियमों के मुताबिक की जा रही है एफ.आई.आर दर्ज : डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 20 अगस्त : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले में जन समस्याओं को लेकर रोजाना संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे है और यकीनी बनाया जा रहा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई स्कूलों के अध्यापकों का बनेगा अलग कैडरः….प्रथम चरण में प्रदेश में 100 स्कूल सीबीएसई आधारित बनाए जा रहे : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने ममलीग उप-तहसील को स्तरोन्नत कर तहसील बनाने की घोषणा की एएम नाथ। सोलन :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के ममलीग में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए...
article-image
पंजाब

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पूरी होगी जनगणना, जाति से लेकर रोजगार तक पूछे जाएंगे 40 सवाल

16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का मौका, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलेगा मुख्य चरण चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनगणना का काम पूरा होगा। केंद्र सरकार द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जो लोग आरक्षण के हकदार थे और इससे लाभान्वित भी हो चुके है, उन्हें बाहर निकालना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली  :  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पिछड़ी जातियों में जो लोग आरक्षण के हकदार थे और इससे लाभान्वित भी हो चुके हैं, उन्हें अब आरक्षित श्रेणी से बाहर निकालना चाहिए। शीर्ष कोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!