आप सरकार के प्रचार पोस्टर चमके, अध्यापक तनख्वाहों को तरसे : कर्ज़े, किस्तें और जुर्माने, सरकार की नाकामी का भार अध्यापकों पर – डीटीएफ

by

गढ़शंकर, 16 मार्च :  डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रदेश प्रधान विक्रम देव सिंह, जनरल सेक्रेटरी महिंदर कौरियांवाली, वित्त सचिव अश्वनी अवस्थी, प्रदेश संयुक्त सचिव मुकेश कुमार, ज़िला होशियारपुर के प्रधान सुखदेव डानसीवाल ने पत्रकारों से कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा बजट की कमी के कारण पंजाब के हजारों अध्यापक अपनी तनख्वाहों का इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार लाखों-करोड़ों रुपये का कर्ज़ लेकर शिक्षा क्रांति के नाम पर स्कूल शिक्षा विभाग की नियमित माता-पिता-अध्यापक बैठकों को बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करते हुए बड़े स्तर पर विज्ञापनबाज़ी कर रही है, जबकि दूसरी तरफ ज़िला अधिकारियों द्वारा डीडीओज़ (ड्रॉइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर्स) को तनख्वाहों के लिए आवश्यक बजट जारी नहीं किया जा रहा।

उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब में अध्यापकों को समय पर तनख्वाह नहीं मिल रही क्योंकि मुख्य दफ्तर की ओर से बजट अलॉट नहीं हुआ और ज़िला अधिकारियों के पास हर बार एक ही जवाब होता है कि “बजट हेडक्वार्टर से नहीं मिला। उन्होनों  ने कहा कि तनख्वाहों में हो रही इस बेवजह देरी के कारण अध्यापकों को घरेलू ज़रूरतें पूरी करने में गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें बैंकों से लिए गए कर्ज़ों की किस्तों के भुगतान में हो रही देरी के कारण उन पर जुर्माने लग रहे हैं, जिससे वे आर्थिक और मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार शिक्षा क्रांति के बड़े दावे करती है, लेकिन दूसरी तरफ अध्यापकों को समय पर तनख्वाह न दे पाना सरकार की वित्तीय कमजोरी और प्रशासनिक लापरवाही को बेनकाब करता है। डीटीएफ के नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता अध्यापकों की भलाई नहीं बल्कि केवल प्रचार है। उन्होंने मांग की कि तुरंत सभी बकाया बजट जारी करके अध्यापकों की तनख्वाहों का भुगतान किया जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो इसके लिए पक्का और योजनाबद्ध बजट प्रबंध किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार दफतरी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जाए ताकि अध्यापक वर्ग को बार-बार बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान ज़िला सचिव इंदर सुखदीप सिंह ओडरा, मनजीत सिंह दसूहा, ज़िला नेताओं बलजीत सिंह, रजिंदर कुमार हेजमा, संजीव कलसी, राकेश कुमार, मनजीत सिंह फतेहपुर, अशनी कुमार, विनय कुमार, मनजीत सिंह, जरनैल सिंह, कर्नैल सिंह खानपुर, प्रवीण कुमार और खुशविंदर कौर आदि मौजूद थे।
फोटो : डीटीएफ के प्रदेश संयुक्त सचिव मुकेश कुमार, ज़िला होशियारपुर के प्रधान सुखदेव डानसीवाल व अन्य बकाया बजट जारी कर अध्यापकों की तनख्वाहों को देने की मांग करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आपरेशन सिंदूर पर भगवंत मान ने दिया रिएक्शन, बोले- ‘सेना और सैनिकों पर गर्व है’

चंडीगढ़: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। पीएम मोदी ने खुद यह नाम सुझाया है। वहीं सेना के इस सफल...
article-image
पंजाब

On the directives of the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/March 1 :  Today SSP Sandeep Kumar Malik launched and led the operation from City Police Station to Clock Tower area. SSP said the police will aggressively act against drug peddlers besides initiating...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में 21 जनवरी  को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

होशियारपुर, 17 जनवरी: 10वें पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन मौके पर आईवीवाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स 21 जनवरी रविवार को होशियारपुर सहित पंजाब में अपने सभी 5 अस्पतालों में फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कर रहा है। हेल्थ...
article-image
पंजाब

सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का वार्षिक समारोह रहा यादगार : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी मुख्य अतिथि के तौर पर हुए शामिल

गढ़शंकर। : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में स्कूल प्रिंसिपल सीमा रानी की अगुआई में स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण...
Translate »
error: Content is protected !!