आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं लड़कियां : घर में चल रहा था देह व्यापार पुलिस ने की रेड.. …. मकान मालिक गिरफ्तार

by

बठिंडा : थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने जनता नगर में स्थित एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से घर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और दो लड़कियों को भी पकड़ा है।

थाना कैनाल कॉलोनी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर हरजीवन सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जनता नगर में स्थित एक घर में देह व्यापार का धंधा चलता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित की और बताए गए घर पर छापा मारा। पुलिस ने जब घर के अंदर दबिश दी, तो वहां दो लड़कियां और घर का मालिक दर्शन कुमार मौजूद थे।

पुलिस की पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि आरोपित दर्शन उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे यह गलत काम करवाता था। उन्होंने बताया कि वह उन्हें धमकाकर और लालच देकर इस धंधे में धकेलता था। पुलिस ने दोनों लड़कियों को आरोपित के चंगुल से छुड़ा लिया है।

एसएचओ हरजीवन सिंह ने बताया कि आरोपित दर्शन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की जांच कर रही है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि ऐसे गैर-कानूनी धंधों को बठिंडा में चलने नहीं दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

13th State Conference of Democratic

New Leadership Elected Unanimously – Subhash Mattu as President, Dr. Kanwaljeet Kaur as General Secretary, and Sarabjit Kaur as Treasurer Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 20 The 13th State Conference of the All India Democratic Women’s Association...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज : इमोशनल इंटेलीजैंस विषय पर करवाया लैक्चर

गढ़शंकर :13 अक्तूबर :बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर कालेज के भाषाओं तथा सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों के बौद्धिक ज्ञान में वृद्धि करने के मकसद से ‘इमोशनल इंटेलीजैंस विषय’ पर लैक्चर करवाया गया।...
article-image
पंजाब

2 युवक ग्रिफतार : 100 ग्राम हेरोईन व 26 बुपरोनोरफिन के टीकों बरामद

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस दुारा लगाए इंटरस्टेट नाके कोकोवाल मजारी पर एकटिवा स्वार दो युवकों को 100 ग्राम हेरोईन व 26 बुपरोनोरफिन के टीकों सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया गया। एसएचओ हरप्रेम...
article-image
पंजाब

तीन प्रमुख विधेयकों को मंजूरी देने के लिए राज्यपाल का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया धन्यवाद

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को प्रांतीय विधानसभा द्वारा पारित तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी देने के लिए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने जारी एक बयान में...
Translate »
error: Content is protected !!