आपदा जोखिम और नुकसान को कम करने को लेकर कार्यशाला आयोजित : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आपदा मित्रों और युवा स्वयंसेवियों को किया सम्मानित

by

रोहित भदसाली। ऊना, 30 अगस्त। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना ने शुक्रवार को डीआरडीए ऊना के सभागार में आपदा मित्रों और युवा स्वयंसेवियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने की। कार्यशाला का उद्देश्य आपदा प्रबंधन एवं अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम एवं न्यूनीकरण की तैयारी और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित करना था। इस दौरान उपायुक्त ने स्वयंसेवियों की निस्वार्थ सेवा और समर्पण की सराहना की और भविष्य में भी इसी उत्साह से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिला की सभी पंचायतांे से 15 स्वयंसेवियों का आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षण करवाया जाना प्रस्तावित है शीघ्र ही इस लक्ष्य को पूर्ण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने युवाओं को प्रशासन की सामर्थ्य योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यशाला में गृह रक्षा विभाग और अग्निशमन विभाग के राहत एवं बचाव कार्यों में तालमेल स्थापित करके आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने बारे जागरूक किया गया। साथ ही आपदा मित्रों और युवा स्वयंसेवियों को फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका निभाने तथा और अधिक सक्षम बनाने पर बल दिया गया।
कार्यशाला में मैडी मेला 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 स्वयंसेवियों को उपायुक्त ने प्रशंसा पत्र प्रदान किए। इसके अलावा आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण और जागरूकता शिविरों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 8 अन्य स्वयंसेवियों को भी उपायुक्त ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीपीओ संजय संख्यान, गृह रक्षा विभाग से वाहिनी प्रशासनिक अधिकारी धीरज शर्मा, अग्निशमन अधिकारी सुरेश, डीडीएमए की ओर से सुमन चहल सहित अन्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जिसके चलते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-रूस डिजिटल अर्थव्यवस्था तैयार करने पर सहमत : करेंसी से संबंधित निर्णय जल्द होंगे

भारत और रूस ने डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने के लिए आधुनिक बुनियादे ढांचे को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया है। ब्रिक्स देशों के बीच इंटरनेशनल संबंधों को विस्तार देते हुए भारत और रूस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने ऊना डिपो से ई-बस सेवा का किया शुभारंभ, जिले को मिलीं 50 इलेक्ट्रिक बसें

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को करीब सवा सौ ई-बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगी आधुनिक परिवहन सुविधा रोहित जसवाल।  ऊना, 3 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को बस अड्डा परिसर ऊना से ऊना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 साल तक करता रहा दुष्कर्म : युवक ने टीचर से किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर

आगरा :  ताजगंज थाना क्षेत्र में महिला टीचर के साथ रास्ते में आते-जाते एक युवक ने छेड़छाड़ की. विरोध पर मारपीट कर तमंचे के बल पर रेप किया. साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया....
Translate »
error: Content is protected !!