आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6000 नए आवास बनाने की मंज़ूरी : जय राम ठाकुर

by

शिमला , 26 अगस्त : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए प्राकृतिक आपदा से उबारने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भरपूर सहयोग कर रही है। केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6000 नए आवास बनाने की मंज़ूरी दी है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पंचायती राज ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज किशोर सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अनुराग ठाकुर का पूरे हिमाचल प्रदेश की ओर से आभार व्यक्त किया।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा से बेघर हुए लोगों के लिये केंद्र सरकार का यह फ़ैसला किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। राज्य सरकार से अनुरोध है कि बेघर हुए लोगों के लिए ज़मीन आवंटन का काम तेज़ी से करे। जिससे आपदा में सब कुछ गवा चुके लोगों के लिए घर का इंतज़ाम हो सके। इसके पहले ही केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तरह प्रदेश को 2700 करोड़ रुपये और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5000 घरों के निर्माण की मंज़ूरी दे चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंस्पेक्टर बाबू राम सेवानिवृति : पुलिस लाईन ऊना में कार्यक्रम आयोजित, पुलिस अधीक्षक ऊना द्वारा इंस्पेक्टर बाबू राम को दी शुभकामनाएं

ऊना : पुलिस लाईन ऊना में इंस्पेक्टर बाबू राम की सेवानिवृति के अवसर पर पुलिस लाईन ऊना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालू में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने को लेकर 2 नवंबर को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति : सहायक अभियंता तेजू ठाकुर

250 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर होगा स्थापित एएम नाथ। चम्बा :  सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल चम्बा नंबर-1 तेजू ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मारुति बालु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर फंसे 5 श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू

चंबा, 28 जुलाई । हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर प्रशासन की त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप मणिमहेश यात्रा मार्ग पर प्रतिकूल मौसम के बीच फंसे हैदराबाद के पांच श्रद्धालुओं का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निगम क्षेत्र का सौंदर्यीकरण सभी की जिम्मेवारी , हर वार्ड में खर्च होंगे 30 लाख, निगम बैठक में फैसला : आशीष बुटेल

पालमपुर, 22 जून : नगर निगम पालमपुर की बैठक मेयर, पूनम बाली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव, शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस...
Translate »
error: Content is protected !!