आपदा प्रभावितों को मिले राहत पैकेज के तहत मिले सहायता : जयराम ठाकुर

by

समस्याओं का समाधान करने के बजाय हिमकेयर बंद करना हल नहीं

इलाज रोकने के बजाय घोटाला करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार

ब्यास नदी की का चैनलाईजेशन के नाम पर हुई लूट तो क्यों ख़ामोश रही सरकार

एएम नाथ।शिमला
शिमला में मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा से भारी तबाही हुई है। आपदा प्रभावितों को सरकार की तरह से राहत पैकेज के तहत ही धनराशि उपलब्ध करवाई जाए, क्योंकि जन और धन की बहुत हानि हुई है। चाहे इस साल की आपदा हो या पिछले साल की, नुक़सान को एक नज़र से ही देखना होगा। सभी जगहों पर राहत और बचाव कार्य और तेज करने की आवश्यकता है। जिससे लापता लोगों को जल्दी से जल्दी तलाशा जा सके। सभी प्रभावितों को तत्काल सहायता प्रदान की जाए। केंद्र सरकार सहयोग कर रही है और आगे भी करेगी। प्रधानमंत्री से जब मैं मिला तो उनके पहले शब्द ही यही थे कि हिमाचल को क्या हो गया। इस बार भी इतनी बड़ी त्रासदी चिंता का विषय है। उन्होंने हर प्रकार से प्रदेश के सहयोग का भरोसा दिया है।
नेता प्रतिपक्ष ने हिम केयर को निजी अस्पतालों में बंद करने के सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री संवेदनहीन बातें कर रहे हैं। यदि किसी निजी अस्पताल में किसी तरह का घोटाला हुआ है तो सरकार उसके ख़िलाफ़ तय क़ानून के तहत कार्रवाई करे। मॉनिटरिंग की व्यवस्था को मज़बूत करे। निर्धारित नियम बनाए और कठोर कार्रवाई करे। प्रक्रिया में कहीं कोई ख़ामी है तो उसे और पारदर्शी बनाया जाए। लेकिन सरकार को बंद करने में ही सुख मिलता है। यदि किसी व्यवस्था में कोई ख़ामी है, तो उससे दुरुस्त किया जाता है। सरकारी अस्पताल में कितनी लंबी लाइनें हैं। एमआरआई और सीटी-स्कैन के लिए छ: महीने के बाद की तारीख़ें मिल रही हैं। जिस मरीज़ को तत्काल इलाज की आवश्यकता होगी तो क्या वह सरकारी अस्पताल के महीनों बाद की तारीख़ों का इंतज़ार करेगा या जहां पर उसे इलाज मिलेगा, वहीं पर अपना इलाज करवाएगा। कुछ फ़ैसले लेते वक़्त संवेदनशीलता दिखानी होती है। लेकिन मुख्यमंत्री ने नहीं दिखाई। उन्होंने एक बार भी नहीं सोचा कि किसी बीमारी से परेशान मरीज़ को इस फ़ैसले से कितनी परेशानी उठाने पड़ेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पिछले साल के हादसे से कोई सबक़ नहीं सीखा। पिछले साल ब्यास में आई त्रासदी के बाद कई जगह पर बजरी और रेता जमा होने से ब्यास की धारा में परिवर्तन हो गया था, जिसे सही करने के लिए सरकार ने टेंडर जारी किए। सरकार ने बहुत सारा पैसा मलबे को हटाने के लिए खर्च किया। टेंडर लेने वालों ने करोड़ों रुपए की बज़री और रेता बेचकर कमाए लेकिन ब्यास की हालत जस की तस ही रही। ब्यास इस बार फिर उसी पुराने ढर्रे पर बह रही है, जिससे नुक़सान होने की संभावना बहुत ज़्यादा है। इतना सब कुछ होता रहा लेकिन सरकारी महकमें ने इनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के बजाय आंखे बंद कर ली। यह आंखे क्यों बंद की गये, इसके पीछे कौन से लोग ज़िम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री को स्वयं इसका जवाब देना चाहिए। ब्यास की परिवर्तित धारा की वजह से जो नुक़सान होगा उसके लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ सरकार ज़िम्मेदार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जल्द स्थानांतरित किए जायेंगे विभाग एवं ओपीडी : सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कर समय रहते पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्य संसदीय सचिव ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। शिमला, 07 जुलाई – मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग संजय अवस्थी ने आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए कानूनों का मूल उद्देश्य न्याय प्रदान करना है, न कि दंड देना : नए आपराधिक कानूनों के तहत 1 जुलाई, 2024 से सभी मामलों को दर्ज किया जाएगा : एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी

नए कानूनों से संपूर्ण आपराधिक न्याय प्रणाली और समग्र रूप से समाज को लाभ होगा”: एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था हिमाचल प्रदेश व्हाट्सएप संदेश भी साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य होंगे एएम नाथ। शिमला 26...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया : प्रत्याशी होना मेरे लिए गर्व की बात- विनोद सुल्तानपुरी

शिमला। लोकसभा क्षेत्र शिमला से प्रत्याशी बनाए जाने पर विनोद सुल्तानपुरी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी बनाकर मुझ पर अटूट विश्वास जताने के लिए कांग्रेस पार्टी के...
article-image
पंजाब

जिले के सभी 1563 मतदान केंद्रों पर एस.आई.आर. शिविर संपन्न

शिविरों के दौरान जिले में 13,329 गणना प्रपत्र प्राप्त हुए, डिजिटलीकरण पूरा: उपायुक्त होशियारपुर, 19 जुलाई: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत...
Translate »
error: Content is protected !!