आपदा में 9 महीने की बच्ची ने खोए माता-पिता : पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पहुंचे बच्ची को दुलार देने

by

एएम नाथ । सराज : हिमाचल प्रदेश में आई आपदा ने  90 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। वहीं कई लोग अपनों से बिछड़ गए। प्रदेश के 34 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। इस आपदा में सराज के तलवाड़ा गांव की नौ महीने की बच्ची ने अपने माता-पिता और दादी को खो दिया है।

आज पूर्व सीएम जयराम ठाकुर इस बच्ची से मिलने पहुंचे। तलवाड़ा गांव की ये प्यारी सी बच्ची 30 जून की भयंकर त्रासदी में अनाथ हो गई थी। इस गुड़िया नितिका के पिता नरेश कुमार, दादी पुरणु देवी और माता की 30 जून रात बाढ़ में बह जाने से मौत हो गई जबकि 9 माह की निकिता रसोई में सुरक्षित रही। इनके पिता, माता और दादी पानी का बहाव दूसरी तरफ मोडने में लगे थे और उसी समय पीछे से पानी आ गया और तीनों बह गए.। सुबह लोगों ने बिटिया को रसोई में पड़े देखा और रिश्तेदारों ने उसे सुरक्षित वहां से निकाल लिया।

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने बच्ची को दिया दुलार:  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने यहां पहुंचकर बच्ची को गोद में लेकर उसे दुलार दिया. यह बेटी जयराम ठाकुर के पीएसओ रहे बलवंत ठाकुर के परिवार से है। जिनका कहना है कि कई लोग गुड़िया को गोद लेने के लिए आग्रह कर रहे हैं लेकिन गुड़िया की बुआ और बाकी रिश्तेदारों का कहना है कि ये उनके परिवार का एक नन्हा फूल है जिसे वे हरगिज किसी को नहीं देने वाले. ये उनके लिए भाई, बहन और मां जैसी उस परिवार से है ।

‘बच्ची से मिलकर टूटा दिल’ : पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को मासूम बच्ची के दर्द का अहसास हो रहा है, हालांकि मासूम बच्ची अभी इस दूनिया से अन्जान है. उन्होंने कहा कि आज इस मासूम से मिलकर दिल टूट सा गया है. बेटी की मासूम मुस्कान जैसे अंदर से वेदना को बयां कर रही हो, शायद बेटी को मां का इंतजार हो! मन के भीतर से अपने माता-पिता को ढूंढ रही हो लेकिन अब वो कभी नहीं आएंगे जिससे बिटिया अनजान है. गोद में खिलखिलाती इस बच्ची को देखकर बाहर से सब कुछ सामान्य लग सकता है, लेकिन भीतर एक ऐसा सूनापन है, जो शब्दों से परे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत : यमुना में पलटी नाव, 30 लोग थे सवार…वृंदावन दर्शन के लिए गया था जत्था

मथुरा :  पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ उत्तर प्रदेश के मथुरा में बड़ा हादसा हुआ है। लुधियाना के जगरांव, मुक्तसर और जालंधर से वृंदावन दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं के जत्थे की नाव शुक्रवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसाल पुली से मनोहर मार्किट रोड़ भारी वाहनों के लिए बंद, यातायात वैकल्पिक सड़क मार्ग पर डायवर्ट

रोहित जसवाल : ऊना, 23 अक्तूबर। बसाल पुली से मनोहर मार्किट सड़क (0/000 से 3/750 किलोमीटर) 24 अक्तूबर से 7 नवम्बर तक भारी वाहनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन में कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक : विधानसभा चुनाव को लेकर किया मंथन

नाहन : हिमाचल के सिरमौर स्थित कांग्रेस भवन नाहन में रविवार को जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस जिला अनुसूचित विभाग के...
article-image
पंजाब , समाचार

आप के नेशनल कनवीनर अरविंद केजरीवाल को पंजाब का संयोजक दिखाया : सिक्योरिटी को लेकर कांग्रेस का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला

चंडीगढ़। पंजाब में सिक्योरिटी को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) पर बड़ा हमला किया है। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा और परगट सिंह ने इस बाबत कुछ दस्तावेज जारी किए हैं। जिनमें दिल्ली...
Translate »
error: Content is protected !!