आपातकाल पर निंदा प्रस्ताव स्वागत योग्य, लोक सभा अध्यक्ष महोदय को बधाई : जयराम ठाकुर

by
अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरे देश को जेल बना देना लोकतंत्र का काला अध्याय
एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा आपात काल पर निंदा प्रस्ताव की जमकर सराहना करते हुए उनका आभार जताया। कहा कि अपनी सरकार और ख़ुद को बचाने के लिए इंदिरा गांधी ने देश के डेढ़ लाख से ज़्यादा लोगों को जेल में डाल दिया। आंतरिक सुरक्षा के नाम पर ऐसी तानाशाही की गई कि लोगों से कोर्ट जाने के भी अधिकार छीन लिये गये। आपातकाल देश के लोकतंत्र और एक काला धब्बा है, जिसकी ज़िम्मेदारी कांग्रेस पर है। कांग्रेस के तानाशाही सोच का यह काला दाग कभी मिटेगा भी नहीं। दुःख की बात यह है कि आज भी कांग्रेस है तनाशाही के साथ काम कर रही है। प्रदेश में सरकार की कार्यप्रणाली से भी इसका आसानी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है। यह निंदा प्रस्ताव यह बताता है कि देश में संविधान के ऊपर कुछ भी नहीं है ल।
आज लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को यह बताना चाहिए कि कांग्रेस संविधान और संवैधानिक मूल्यों का किस कदर गला घोंटा। आज ज़्यादातर जो लोग इंडी एलायंस के साथ हैं उनकी पार्टियों के नेताओं को आपातकाल में जेलों में ठूँस कर किस प्रकार की यातनाएं दी गई हैं, उन नेताओं को भी देश के लोगों को बताना चाहिए। कांग्रेस के सहयोगी दलों को आपातकाल के बारे में देश को बताना चाहिए कि किस तरह से एक नेता देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के ऊपर होकर विपक्षी पार्टी के नेताओं को जेलों में भरकर प्रताड़ित कर रहा था। किस तरह राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को भी अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में भी शामिल होने से रोका गया। देश के लोगों को यह जानना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियां इसकी भयावहता से वाक़िफ़ हो सकें।
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों द्वारा कांग्रेस को पूरी तरह नकार देने के कारण हताशा में हैं इसलिए वह अनर्गल बातें कर रहे हैं। यह सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गई है। लोगों सिर्फ़ परेशान करने के अलावा कोई काम नहीं कर रही है। आज प्रदेश में हर व्यक्ति सरकार से निराश हैं। रोज़गार से लेकर विकास के मामले में यह सरकार पिछली सरकार के कामों को एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा पाई है। एक भी युवा को रोज़गार नहीं दे पाई है यह सरकार सिर्फ़ मित्रों के लिए समर्पित सरकार है। जिसका आम आदमी के हितों से कोई लेना देना नहीं है। इस बार के उपचुनाव में भी प्रदेश के लोग इस सरकार को सबक़ सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बैंक की भूमिका अति महत्वपूर्ण: डॉ. अमित शर्मा

योजनाओं के पात्रों को ऋण देने में उदारता दिखाएं बैंक, ऊना ज़िला के बैंको ने वित्त वर्ष 2021-22 में बांटे 1592.42 करोड़ के ऋण ऊना  : आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए...
article-image
पंजाब

Alumnus Principal B.L. Gohal

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Jan.27 : Retired Principal B.L. Gohal, who studied BSc Non-Medical at Sri Guru Gobind Singh Khalsa College Mahilpur from the 1969-1972 batch, visited the college today. He shared memories of his student...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कम से कम 5 छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए करें प्रेरित – DC अनुपम कश्यप

*उपायुक्त ने कोटशेरा कॉलेज में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम में की शिरकत* एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा) में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालकावह में दिनदिहाड़े लूट : 6 कार सवार लुटेरे चाकू की नोक पर एक लाख रुपए छीन कर फरार

हरोली : पालकावह में दिनदहाड़े 6 कार सवार लुटेरे चाकू की नोक पर एक लाख रुपए छीन कर फरार हो गए और अब पुलिस मामले के आरोपियों के तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही...
Translate »
error: Content is protected !!