आम आदमी पार्टी के 3 साल में पंजाब पिछड़ा 30 साल : खन्ना खुला दरबार लगाकर पूर्व सांसद खन्ना ने सुनी जनसमस्याएं

by

होशियारपुर 19 मार्च : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खाना ने खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अपने 3 साल पूरे कर चुकी है परन्तु आप ने पंजाब को 30 साल पीछे पछाड़ दिया है।
उक्त विचार खन्ना ने खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि किसी भी प्रदेश में जब कोई राजनीतिक पार्टी सत्ता अपने हाथों में लेती है तो उसका प्रथम दायित्व प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाल रखते हुए अमन शांति स्थापित करना और प्रदेश का विकास करना होता है परन्तु जब से आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सत्ता अपने हाथों में ली है तब से न तो पंजाब में क़ानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बची है और न ही प्रदेश में अमन शान्ति का माहौल है। पिछले 3 सालों में अगर पंजाब में कोई चीज फली फूली है तो वह अपराध और नशों का कारोबार है। एक तरफ पंजाब को नशे खोखला कर रहे हैं, दूसरी तरफ आपराधिक तत्व तीसरी तरफ आम आदमी पार्टी के मंत्री पंजाबवासियों के प्रति अपने कर्तव्यों को छिक्के पर टांग कर पंजाब का पैसा अपनी मशहूरी और वी.आई.पी. लाइफ को एन्जॉय करने में बर्बाद कर रहे हैं। पंजाब में अब गोलीबारी नहीं बल्कि ग्रेनेड हमलों का दौर चल रहा है जिसमें प्रदेशवासियों में डर का माहौल व्याप्त है। पंजाब की सड़कों पर नशों और बड़े हथियारों को लेकर अपराधी दिनरात घूम रहे हैं और पंजाब की आप सरकार सरकारी तंत्र को आसान बनाने के दिखावे कर प्रदेशवासियों को भ्रमित करने में लगी हुई है। आप के मुख्यमंत्री भगवंत मान यह भूल चुके हैं कि अगर पंजाब में अपराध और नशों के चलते प्रदेशवासियों का जान-माल और भविष्य ही सुरक्षित नहीं तो भगवंत मान को तुरंत अपने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए और पंजाब की बागडोर को राज्यपाल को सौंप देना चाहिए। परन्तु लगता है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को प्रदेशवासियों के भविष्य से ज्यादा अपने निजी भविष्य की चिंता है। अब प्रदेशवासियों को ही दिल्ली की तर्ज पर पंजाब से आम आदमी पार्टी का सफाया करना होगा ताकि पंजाब में अमन शान्ति बहाल हो सके और अपराध एवं नशों का भाजपा शासित उत्तर रदेश राज्य की तरह खात्मा हो सके। इस मौके खुले दरबार में आये वरिष्ठ नागरिकों ने पंजाब के दिन प्रतिदिन बिगड़ रहे हालातों पर खन्ना से चर्चा की। इस मौके लोगों ने खन्ना के समक्ष प्रशासन सम्बन्धी समस्याएं रखीं तथा विदेशों में फंसे अपने परिजनों की सुरक्षित घर वापसी के लिए गुहार लगाई। खन्ना ने इन समस्याओं को केंद्र सरकार तथा प्रदेश मानवाधिकार आयोग की मदद से हल करवाने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लेफ्टिनेंट का कमीशन प्राप्त करने वाले छात्र के लिए खालसा कॉलेज में एक विशेष सम्मान

माहिलपुर, 20 दिसंबर :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर के पुराने छात्र अर्शदीप सिंह ने एनडीए देहरादून से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद भारत सरकार से लेफ्टिनेंट का कमीशन प्राप्त...
पंजाब

सोनी परिवार द्वारा लगाया जा रहा मिनी जंगल शहरवासियों के लिए वरदान साबित होगा: सचदेवा असालामाबाद के अजीत नगर में लगाए जा रहे हैं पौधे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा: स्थानीय अजीत नगर, असलामाबाद में गांव बजवाड़ा के एन.आर.आई. संदीप सोनी द्वारा अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर लगाए जा रहे मिनी जंगल को शहरवासियों के लिए एक वरदान बताया गया है। यह बात समाजसेवी एवं फिट बाइकर क्लब के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने मौके पर पहुंचकर पौधारोपण करते हुए कही। उन्होंने बताया कि अब तक इस ज़मीन पर 2000 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा चुके हैं। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि आज के समय में अपनी करोड़ों रुपये की ज़मीन समाज की भलाई के लिए समर्पित करने वाले लोग बहुत कम हैं, लेकिन संदीप सोनी ने जो मिसाल कायम की है, वह लोगों को लंबे समय तक याद रहेगी। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्षों में यह मिनी जंगल पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिससे न केवल शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी बल्कि लोग यहां आकर प्रकृति का आनंद भी ले सकेंगे। सचदेवा ने आगे कहा कि विकास के इस युग में जहां हमारा समाज आगे बढ़ रहा है, वहीं पर्यावरण लगातार बिगड़ रहा है, जिससे बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में साफ और शुद्ध हवा की आवश्यकता सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है, और यह जंगल इस ज़रूरत को पूरा करेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सोनी परिवार द्वारा इसके अलावा लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग देना और गांव बजवाड़ा में एक फुटबॉल ग्राउंड बनाना भी एक बड़ा योगदान है। जिस ज़मीन पर यह फुटबॉल ग्राउंड बनाया गया है, वह भी संदीप सोनी द्वारा दान की गई है। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि सोनी परिवार हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर जनरल जे.एस. ढिल्लो, डॉ. सुखदेव सिंह ढिल्लो, डॉ. अरविंद सिंह धूत, अमरदीप सिंह, डी.पी.ई. सतिंदर कुमार, प्रिंसिपल राममूर्ति शर्मा, कुंदन सिंह कालकट आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

असालामाबाद के अजीत नगर में लगाए जा रहे हैं पौधे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा:. स्थानीय अजीत नगर, असलामाबाद में गांव बजवाड़ा के एन.आर.आई. संदीप सोनी द्वारा अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर लगाए जा रहे मिनी जंगल...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा*

केंद्र व राज्य सरकारों से बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत  गढ़शंकर, 3 सितंबर।  पंजाब में बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान को देखते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाभा रियासत में 124 साल बाद शाही परंपरा से हुई महाराजा के पड़पौते की पगड़ी रस्म

चंडीगढ़, 02 फ़रवरी । राजाओं के शहर पटियाला के अंतर्गत नाभा रियासत में सोमवार को करीब 124 साल बाद शाही परंपरा निभाई गई। यहां के हीरा महल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नाभा रियासत...
Translate »
error: Content is protected !!