आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री का सरकारी अधिकारी की आत्महत्या में हाथ होना पंजाब सरकार की गुंडागर्दी : खन्ना

by

गढ़शंकर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वेयरहाउस कॉर्पोरेशन अमृतसर के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के बाद एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें वह पंजाब की आप सरकार को दोषी बताया जा रहा है। खन्ना ने कहा की यह सरासर पंजाब सरकार की गुंडागर्दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। खन्ना ने कहा की रंधावा की मौत का मुकदद्मा घटना से बहुत देर बाद दर्ज होना इस बात का सबूत है कि सरकार ने इस मुकदद्मे के तथ्यों को मैनिपुलेट करके आरोपी को बचाने का प्रयास किया है। खन्ना ने कहा कि इस घटनाक्रम से पंजाब सरकार की मुलाजिम और जनता विरोधी मानसिकता साफ तौर पर उजागर हुई है। खन्ना ने कहा की जहाँ एक सरकारी अधिकारी की मौत के तथ्यों को आम आदमी पार्टी सरकार अपने अपराध छुपाने के लिए मैनिपुलेट कर सकती है तो आम आदमी की जान की क्या कीमत होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दूसरी छत के लैंटर डाले : :तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में

गढ़शंकर :12 अक्तूबर :तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में दूसरी छत के लैंटर डाले गए। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी लगाई। लैंटर डाले जाने से पूर्व सुखमनी...
article-image
पंजाब

मुकेरियां में गुंडागर्दी : दुकान पर किया पथराव फिर 3 राउंड फायर कर फरार

मुकेरियां (मोनिका भारद्वाज ): मुकेरियां शहर में दिनदिहाड़े  बेख़ौफ यूबको द्वारा किए गए तीन हवाई  फायर कर डाले। जिससे शहर वासी दहशतजदा हो गए।              कल दोपहर करीब 4...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा भाजपा सरकार द्वारा 1984 के दंगा पीड़ित सिक्खों को सरकारी नौकरियां देने का ऐलान सराहनीय फैसला : खन्ना

पंजाब सरकार का दंगा पीड़ितों की तरफ कोई ध्यान नहीं : खन्ना होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब के पडोसी राज्य हरियाणा की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!