आम आदमी पार्टी के राज में पंजाब के बिगड़े हालात- आप की नाकामियों से पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश को खतरा : खन्ना 

by
खन्ना का खुला दरबार  : –
होहियारपुर, 3 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने हेतु खुले दरबार का आयोजन किया। इस मौके खन्ना के साथ उपस्थित बुद्धिजीविओं ने पंजाब के बिगड़े हालातों पर चर्चा की।
इस मौके खन्ना ने उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंजाब के मौजूदा हालात आम आदमी पार्टी की प्रदेश सरकार के कमजोर नेतृत्व का परिणाम है। खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके मंत्री केवल राजनीतिक सुख भोग रहे हैं जिनका पंजाब की सुरक्षा और खुशहाली की तरफ कोई ध्यान नहीं है। खन्ना ने कहा कि प्रदेशवासियों के भविष्य के लिए सबसे पहले पंजाब में शांति स्थापना और मजबूत कानून व्यवस्था होना आवश्यक है परन्तु इन दोनों मुद्दों पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश सरकार फ़ैल हो चुकी है। पंजाब में जंगल राज स्थापित हो चूका है। अपराध दर में प्रतिदिन बढ़ौतरी हो रही है। क़त्ल लूट गोलीकाण्ड हो रहे हैं, नशों का कारोबार पंजाब में पैर पसार चूका है । आप सी.एम्. भगवंत मान इन संवेदनशील मुद्दों की तरफ ध्यान न देकर पंजाब का भविष्य खतरे में डाल रहे हैं।
             खन्ना ने कहा की पंजाब देश का सिरमौर प्रदेश है और पंजाब के हालात पूरे देश पर असर डालते हैं। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामियों के चलते पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश को खतरा है। खन्ना ने कहा कि अब पंजाब का भविष्य जनता के हाथों में है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों की खुशहाली और सुरक्षा को देखते हुए प्रदेश की जनता को पंजाब की बागडोर भाजपा के मजबूत हाथों में देनी होगी ताकि पंजाब में खुशहाली, विकास और सुरक्षित वातावरण का निर्माण हो सके। इस मौके खन्ना के समक्ष होशियारपुर तथा पंजाब के अन्य जिलों से आये लोगों ने पुलिस, प्रशासन से सम्बंधित शिकायतों के साथ साथ विदेशों में रह रहे उनके परिजनों की समस्याओं को भी रखा। खन्ना ने इन समस्याओं को केंद्र सरकार व प्रदेश मानवाधिकार आयोग की मदद से हल करवाने का आश्वासन दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुर्की रोकने के लिए सुक्खू सरकार ने 64 करोड़ किए जमा : अब नहीं होगी हिमाचल भवन की नीलामी

रोहित राणा। शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने सेली कंपनी को 64 करोड़ रुपये अपफ्रंट प्रीमियम के तौर पर अदा न करने पर उतनी ही संपत्ति के हिमाचल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई बुरा फंसा ! गैंगस्टर ने बना दिया मर्डर का प्लान

लोकसभा सांसद पप्पू यादव को हत्या की धमकी देने के कथित आरोपों में घिरे लॉरेंस बिश्नोई को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है. जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को ही खत्म करने की...
article-image
पंजाब , समाचार

एसबीएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदरपुर का वार्षिक समागम संपन्न : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी जिस स्कूल में शिक्षा ग्रहण की उसी स्कूल के वार्षिक समागम में बने मुख्यातिथि

गढ़शंकर : शिक्षा के क्षेत्र में इलाके की नामी संस्था एसबीएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदरपुर का वार्षिक समागम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उक्त समागम में डिप्टी स्पीकर जय...
पंजाब

चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज : बाइक सवार से मारपीट करने के आरोप में

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार युवक की शिकायत पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप सिंह उर्फ...
Translate »
error: Content is protected !!