आम आदमी पार्टी के स्वास्थ्य क्रांति लाने के दावों की फूक निकली : तीक्ष्ण सूद

by

मोहल्ला क्लीनिकों के नाम बदलने पर आम आदमी पार्टी का असली चेहरा आया सामने : सूद

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकार बनाने पर स्वास्थ्य क्रांति लाने का दावा किया। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बार-बार प्रचार किया गया था कि पंजाब में भी 500 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक खोल कर दिल्ली का स्वास्थ्य मॉडल लाया जाएगा। पूरे मोहल्ला क्लीनिक खुलने से पहले ही उन का सच अब लोगों के सामने आ चुका हैं पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए अपनी तरफ से कोई योजना नहीं बनाई केवल केंद्र सरकार की योजना आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का नाम बदल कर उसे आम आदमी क्लीनिक बना दिया गया। इन केंद्रों के लिए कोई नया ढांचा निर्माण करने की बजाए अकाली-भाजपा सरकार की एक लोकप्रिय योजना सेवा केंद्र रोक दी गई, इन सेवा केन्द्रों में हजारों की गिनती में नौजवान कार्यरत थे जो बेरोजगार हो गए। जनता को भी जो सुविधा मिल रही थी वह भी समाप्त हो गई। आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर चलाए जा रहें जो स्वास्थ्य केंद्र थे केंद्र सरकार द्वारा उनकी वित्तीय सहायता रोकने पर उनका नाम बदल कर आयुष्मान आरोग्य केंद्र रख दिया हैं , जो कि आम आदमी पार्टी के झूठे दावों के मुंह पर करारी चपत हैं। आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पंजाब में 16 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी। अभी तक उन में से एक भी नहीं बना, जबकि यह केंद्र सरकार की स्कीम के अंतर्गत बनने थे तथा केंद्र सरकार इनके लिए फण्ड बहुत पहले ही दे दी हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल झूठे वादे करती हैं। जनता की सुविधा के लिए उन्होंने आज तक कुछ नहीं किया पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति लाने का आम आदमी पार्टी के दावे की फूक निकल चुकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अविश्वास प्रस्ताव खारिज : मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के खिलाफ विपक्ष साबित नहीं कर पाया दो तिहाई बहुमत

होशियारपुर, 19 अगस्त :   मेयर नगर निगम होशियारपुर सुरिंदर कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को नगर निगम के बी.आर. अंबेदकर मीटिंग हाल में हाउस की विशेष बैठक हुई, जिसमें कुल 45 पार्षद उपस्थित...
article-image
पंजाब

होशियारपुर का युवक गढ़शंकर में 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों के तलाशी अभियान में एक कार सवार युवक से 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।...
article-image
पंजाब

दिव्या और रिया रही प्रथम : खालसा कालेज में बीए बीएड के दूसरे समैसटर के नतीजों में दिव्या और बीएससी बीएड में रिया रही प्रथम

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटैगरेटिड र्कोस बीएबीएड व बीएससी बीएड के दृतीय समैसटर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमेर किले से देखी सूर्योदय की झलक : सिंगर दिलजीत दोसांझ का गुलाबी नगरी में हुआ शाही स्वागत

मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती टूर 2024 के तहत भारत में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए निकल पड़े हैं। जयपुर में उनके आगमन पर राजकुमारी दीया कुमारी ने एक भव्य शाही स्वागत...
Translate »
error: Content is protected !!