आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा बनाने के फैसले का किया विरोध

by

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में हरियाणा का विधानसभा परिसर बनाने के फैसले का आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध किया है। आप विधायक और पूर्व में अनमोल गगन मान  ने बुधवार को कहा कि 1966 में जब हरियाणा को पंजाब से काटकर अलग राज्य बनाया गया था, उस समय वादा किया गया था कि कुछ वक्त बाद चंडीगढ़ पंजाब को सौंप दिया जायेगा।

हरियाणा जब तक अपनी अलग राजधानी नहीं बना लेता, तब तक चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश रहेगा। लेकिन आज 58 साल हो गये चंडीगढ़ पंजाब को नहीं सौंपा गया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ सिर्फ पंजाब का ही है। इस पर पूरी तरह पंजाब का अधिकार है क्योंकि इसे पंजाब के 22 गांवों को उजाड़कर बनाया गया था। यहां हरियाणा का विधानसभा बनाने का पूरी तरह पंजाब विरोधी है।

गगन ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का उदाहरण दिया और कहा कि 2014 में जब आंध्र से काटकर तेलंगाना को बनाया गया, उसी वक्त यह तय कर दिया गया कि हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी होगी। फिर आंध्रप्रदेश अमरावती में अपनी नयी राजधानी स्थापित करने का फैसला किया। इस साल के बजट में मोदी सरकार (Modi government) आंध्र प्रदेश की नयी राजधानी के लिए 15 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी और अगले कुछ सालों में कुल 50 हजार करोड़ रुपये देने का वादा किया है।

उन्होंने कहा कि जब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर तुरंत फैसला हो सकता है, उसे आर्थिक मदद मिल सकती है, फिर पंजाब के साथ ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का विधानसभा चंडीगढ़ में इसलिए बनाया जा रहा है, ताकि चंडीगढ़ पर उसका पक्के तौर पर अधिकार कायम हो जाये। यह पंजाब के खिलाफ एक बड़ी साज़िश है। हम इसके खिलाफ हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेंगे।

आप नेता ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर इस मामले को जानबूझकर वर्षों लटकाने का आरोप लगाया और कहा कि पिछले 58 सालों के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि भाजपा और कांग्रेस  की केंद्र पंजाब और हरियाणा तीनों जगहों पर सरकार रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

NEET Exam: Ban on 5 or

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 1 :District Magistrate Ashika Jain has stated that on May 3 (Sunday), within a 100-metre radius of various exam centres set up across the district for the NEET examination, there will be...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने व्यापार मंडल को अलग-अलग दिनों व निर्धारित समय के लिए दुकानें खोलने का दिलाया विश्वास

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की पहल पर जिला प्रशासन व जिला व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की हुई बैठक कोविड-19 के चलते लगाई पाबंदियों संबंधी जिला व्यापार मंडल ने प्रशासन को निर्धारित समय के लिए सभी...
article-image
पंजाब

 जब तक केंद्र सरकार जनविरोधी कानून वापस नहीं ले लेती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा : भज्जल, मट्टू

गढ़शंकर 31 जनवरी। गांव भज्जल में सीपीआईएम ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए बिजली एक्ट 2025 और लेबर कानूनों के खिलाफ एक विशाल मीटिंग की। जिसे पार्टी के जिला सचिव और राज्य कमेटी के...
article-image
पंजाब

आंखों के आपरेशन नि:शुल्क, रक्त परीक्षण एवं अन्य आपरेशन आधे रेट पर

बाबा बुद्ध सिंह जी दहन की चौथी बरसी मौके नि:शुल्क मैडिकल एवं नेत्र जांच शिविर 20 को – बीबी सुशील कौर गढ़शंकर : गुरु नानक मिशन इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट नवाग्रां कुलपुर में 20 अप्रैल...
Translate »
error: Content is protected !!