आम आदमी पार्टी बातें तो बाबा साहिब डाक्टर अंबेडकर और सरदार भगत सिंह की करती है,परंतु काम अंग्रेजों वाले कर रही : निपुण शर्मा

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कल जिस प्रकार मीटिंग में किसान नेताओं को अपमानित किया और उनको जिस प्रकार धमकियां दी, बहुत ही निंदनीय है और आज सुबह से जिस प्रकार यातना दी जाने वाली कार्यवाही चल रही है। किसान नेताओं के घरों पर छापे मारे जा रहे हैं उनकी गिरफ्तारी की जा रही है ताकि वह मोर्चा न निकल सके वह लोकतंत्र की बुरी तरह से हत्या है।आम आदमी पार्टी बातें तो बाबा अंबेडकर और सरदार भगत सिंह की करती है,परंतु काम अंग्रेजों वाले कर रही है। मुख्यमंत्री मान के दिशा निर्देशों पर जिस प्रकार का अत्याचार चल रहा है भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसका सख्त विरोध करती है और मुख्यमंत्री जी को चेतावनी देती है कि वह ऐसी ओछी हरकतों से बाज आए।

शर्मा ने कहा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भगवंत मान किसानों से वायदा करते थकते नहीं थे कि उनकी सरकार पंजाब में आई तो किसी भी किसान और खेतीहार मज़दूर को आत्महत्या नहीं करनी पड़ेगी।लेकिन आज पंजाब में अब कुछ इसके विपरीत हो रहा है। लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले किसानों को जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है।अपने वायदों से मुकरने वाली मान सरकार के पास अब किसानों के सवालों का जवाब नहीं है तो ऐसी घटिया हरकतों पर आमदा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शराब से कितना कमाती पंजाब की सरकार : ठेके और वाइन शॉप के बावजूद क्यों जहरीली दारू खरीदते हैं लोग?

चंडीगढ़।  सरकार अपने खजाने को भरने में लगी हुई है और आम आदमी को भूल जाती है, जो शाम को शराब पीने के लिए पैसे नहीं खर्च कर सकता। आम तौर पर गरीब और...
article-image
पंजाब

महिला ने पार्षद जेठ व देवर पर मारपीट का लगाया आरोप : पार्षद ने मारपीट के व अन्य आरोपों को निराधार बताया

गढ़शंकर l गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती मारपीट की शिकार हुई एक महिला ने अपने आप पार्षद जेठ व देवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है और पुलिस प्रशासन से उनके खिलाफ...
article-image
पंजाब

पंजाब में AAP नेता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के खन्ना के करीब इकलाहा गांव के रहने वाले त्रिलोचन सिंह की बीते कल को गोली मारकर हत्या करने की घटना उजागर हुई है. शाम को जब वह अपने खेत से घर लौट...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में प्राइमरी विंग का वार्षिक खेल महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया

गढ़शंकर, 4 दिसम्बर: क्षेत्र के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर ने नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस मौके श्री सुरिंदर पाल...
Translate »
error: Content is protected !!