आम के हरे भरे 80 वर्ष पुराने पेड़, विश्व पर्यावरण दिवस पर कटे, डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेश अनुसार आम के हरे भरे पेड़ को काटना जुर्म।

by

माहिलपुर – एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना सक्रमण बीमारी के कारण सहमी हुई है और इससे लोगों को बचाने के सरकारों को लॉक डाउन व कर्फ्यू लगाना पड़ गया था और इस खतरनाक बीमारी के शिकार मरीजों का ऑक्सीजन स्तर कम होने के कारण मौत तक हो जाती है। देश की सरकार इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों को कुत्रिम ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं और लोगों में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने वाले पेड़ो के सरक्षण के लिए जागरूक हो रहे है ताकि लोगों का ऑक्सीजन स्तर कुदरती तौर पर बना रहे। दूसरी ओर शनिवार को यहां पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है वही ऐसे लोग भी है जो अपने व्यवसायक फायदे के लिए वर्षो पुराने पेडो को धड़ाधड़ कटवा रहे हैं जबकि उन पेडों के काटे जाने को डिप्टी कमिश्नर द्वारा अपराध की श्रेणी में रखा गया है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है चब्बेवाल कस्बे के यहां एक महिला द्वारा अपनी जगह पर लगे 70-80 वर्ष पुराने आम के पेड़ कटवा दिए गए जिसपर आम के फल लगे हुए थे। आम के पेड़ काट रहे मजदूरों ने बताया कि उन्होंने सुबह ही पेड़ काटने के लिए कहा गया था और यह काम एक दिन में हो जाये इस लिए विशेष रूप से कहा गया है। 20-25 मजदूर आम के पेडो को काट कर उसे साथ ही वाहनों में भर रहे थे। लोगों का कहना है कि पेड़ को इतनी तेजी से काटा जाना यह साबित करता है कि वह इनका नाम निशान छोड़ना नही चाहते ताकि प्रशासनिक करवाई से बचा जा सके। लोगों का कहना था कि विश्व पर्यावरण दिवस पर आम के पेड़ काट देना गलत है इसलिए इनपर करवाई होनी चाहिए। वही वनरेंज अधिकारी संजीव कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मंजूरी ले कर पेड़ काट रहे हैं लेकिन वह यह नही बता पाए कि कैसे मंजूरी मिली।
मंजूरी मिली है….
इस संबंध में मजदूरों द्वारा दिए गए नंबर पर बात की गई तो गोबिंद चड्डा नाम के व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने मंजूरी ली है लेकिन वह यह नही बता पाए कि पेड़ की हालत क्या बता कर मंजूरी ली थी उन्होंने कहा कि उन्होंने वहां दुकानें बनानी है इस लिए पेड़ काटे गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर को आय से अधिक संपत्ति मामले में मिली जमानत, फिर भी रहेंगे जेल में

 चंडीगढ़ :   रिश्वतखोरी के आरोप में चर्चा में रहे पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर को आय से ज़्यादा संपत्ति के मामले में चंडीगढ़ CBI कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब और डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर्स एसोसिएशन हरियाणा ने दिल्ली में टीईटी के खिलाफ हुए रोष प्रदर्शन में की शमूलियत

नई दिल्ली : 5 अप्रैल : टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर राम लीला मैदान, दिल्ली में देशभर से बड़ी संख्या में अध्यापकों ने पहुंचकर 1 सितंबर 2025 के सुप्रीम कोर्ट के टीईटी...
article-image
पंजाब

शराब के ठेके पर पेट्रोल बम फेंका : बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल बम से किया धमाका; इलाके में मचा हड़कंप

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले में थाना मजीठा के तहत आते फतेहगढ़ चूड़िया रोड स्थित बाजवा अस्पताल के नजदीक रात नौ बजे शराब के ठेके पर बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल बम फेंका...
Translate »
error: Content is protected !!