आमरण अनशन के 55वें दिन डल्लेवाल को चढ़ाया ग्लूकोज़ : केंद्र दुआरा बातचीत को तैयार होने पर डल्लेवाल ने मेडिकल सहायता लेने पर दी थी सहमति -प्रदर्शनकारी किसानों के साथ केंद्र सरकार 14 फरवरी को करेगी बैठक –

by

संगरूर :  केंद्र सरकार 14 फरवरी को चंडीगढ़ में पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक करेगी, जिसमें उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रदर्शनकारी किसान फसलों के लिए एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। प्रस्तावित बैठक की घोषणा के बाद, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल चिकित्सा सहायता लेने पर सहमत हो गए। डल्लेवाल का आमरण अनशन शनिवार को 54वें दिन में प्रवेश कर गया।

डल्लेवाल ने चिकित्सा सहायता लेने पर जताई सहमति : किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे ने कहा कि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी दिए जाने तक डल्लेवाल अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे। इससे पहले, संयुक्त सचिव प्रिय रंजन के नेतृत्व में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

अभी अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे किसान नेता डल्लेवाल

बैठक की घोषणा के बाद, किसान नेताओं ने डल्लेवाल से चिकित्सा सहायता लेने की अपील की ताकि वह प्रस्तावित विचार-विमर्श में भाग ले सकें। खनौरी में धरना स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में रंजन ने कहा कि डल्लेवाल की
प्रदर्शनकारी किसान फसलों के लिए एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। प्रस्तावित बैठक की घोषणा के बाद, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल चिकित्सा सहायता लेने पर सहमत हो गए। डल्लेवाल का आमरण अनशन शनिवार को 54वें दिन में प्रवेश कर गया।

डल्लेवाल ने चिकित्सा सहायता लेने पर जताई सहमति : किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे ने कहा कि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी दिए जाने तक डल्लेवाल अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे। इससे पहले, संयुक्त सचिव प्रिय रंजन के नेतृत्व में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

अभी अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे किसान नेता डल्लेवाल :बैठक की घोषणा के बाद, किसान नेताओं ने डल्लेवाल से चिकित्सा सहायता लेने की अपील की ताकि वह प्रस्तावित विचार-विमर्श में भाग ले सकें। खनौरी में धरना स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में रंजन ने कहा कि डल्लेवाल की हमने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और (प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के) प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।” उन्होंने कहा कि बैठक 14 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी।

उन्होंने कहा, ”हम उनसे (डल्लेवाल से) आग्रह करते हैं कि वे अपना अनशन तोड़ दें, चिकित्सा सहायता लें ताकि वे बैठक में भाग ले सकें।”

केंद्र सरकार 14 फरवरी को प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक करेगी :  केंद्र 14 फरवरी को चंडीगढ़ में पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के साथ उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगा। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले संयुक्त सचिव प्रिय रंजन के नेतृत्व में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने डल्लेवाल से चिकित्सा सहायता लेने का भी आग्रह किया, जिनका आमरण अनशन शनिवार को 54वें दिन में प्रवेश कर गया।
पिछले साल 8, 12, 15 और 18 फरवरी को केंद्रीय मंत्रियों और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच चार दौर की बैठकें हुई थीं, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही थी। इससे पूर्व दिन में पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी और शंभू सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार से एक प्रस्ताव मिला है जिस पर वे चर्चा करेंगे। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम), एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बीच शनिवार को एक और बैठक हुई। यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी बैठक थी।

यह बैठक फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों के लिए एकजुट लड़ाई पर निर्णय के लिए थी। साथ ही इन मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के विषय पर भी थी। शनिवार की बैठक के बाद, तीनों किसान संगठनों ने कहा कि उनके बीच एकजुटता के प्रयास जारी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 13,757 मामलों का मौके पर निपटारा : ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन

होशियारपुर, 14 सितंबर :   ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर की ओर से आज पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों पर ज़िले में वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया।...
article-image
पंजाब

Arjuna Awardee and Former SP

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 8 : Arjuna Award recipient, former Superintendent of Police (SP), and renowned football player of his time, Gurdev Singh Gill, a resident of Village khairar in Hoshiarpur district, shared his views during...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित : हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए पीओसी के तौर पर बदलने का किया  आह्वान

चंडीगढ़, 10 जनवरी: चंडीगढ़ और मोहाली में संयुक्त रूप से स्थित शहीद-ए-आजम चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक आज यहां आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ के सांसद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की सहकारी दुकान का शुभारंभ : सहकारी दुकान दवाओं पर 15 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करेगी – शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी

एएम नाथ। घुमारवीं :  जय सहकार” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए दी व्यास एग्रीकल्चर मल्टीपरपज सहकारी समिति लिमिटेड, घुमारवीं द्वारा संचालित सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की सहकारी दुकान का शुभारंभ आज...
Translate »
error: Content is protected !!