आय 305 फीसदी अधिक संपत्ति के आरोप : पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन के मीडिया सलाहकार रहे चहल के खिलाफ : आय से अधिक संपत्ति बनाने के तहत पंजाब विजिलेंस ने केस किया दर्ज

by

चंडीगढ़ :  पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह चहल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने के तहत पंजाब विजिलेंस ने केस दर्ज किया है। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी चहल के खिलाफ पटियाला के थाना विजिलेंस में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धराओं में केस दर्ज किया गया है।   15 जून को पहली बार विजिलेंस के पास पेश हुए भरत इंदर चहल पर दो अगस्त को केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी भरत इंदर सिंह चहल की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है।

               ​​​​​​​विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि जांच में पता लगा कि कि मार्च 2017 से सितंबर 2021 तक पूर्व मीडिया सलाहकार चाहल और उसके पारिवारिक सदस्यों की आय 7,85,16,905 रुपए थी। जबकि 31,79,89,011 रुपए खर्च किए गए, जोकि आय के ज्ञात स्रोतों से लगभग 305 फीसदी अधिक है। आरोप हैं कि भरत इंदर सिंह चहल ने अपने और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर कई संपत्ति बनाई।  भरत इंदर सिंह चहल की संपत्ति में सरहिंद रोड पटियाला स्थित दसमेश लग्जरी वैडिंग रिजॉर्ट (अलकाजार), मिनी सचिवालय रोड पटियाला पर 2595 गज की पांच मंजिला कॉमर्शियल इमारत (पशु पालन विभाग की साइट), नाभा रोड पर टोल प्लाजा के समीप गांव कलियान में 72 कनाल 14 मरले जमीन शामिल है।इनके अलावा फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव मालाहेड़ी और हरबंसपुरा में भी जमीन खरीदी गई है। फिलहाल विजिलेंस मामले की आगामी जांच में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एबीवीपी होशियारपुर ने पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में सुधारों की मांग को लेकर सहायक आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

होशियारपुर, 30 जुलाई: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), होशियारपुर ने पंजाब के राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सहायक आयुक्त, होशियारपुर को सौंपा। ज्ञापन में पंजाब की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को...
article-image
पंजाब

विभिन्न संगठनों ने मई दिवस को साम्राज्यवाद-विरोधी दिवस के रूप में मनाया : मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

 क्रांतिकारी विकल्प के निर्माण के लिए आवाज उठाई गढ़शंकर, 1 मई : आज गढ़शंकर के संघर्षरत संगठनों ने बंगा चौक स्थित गांधी पार्क में एकत्रित होकर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को साम्राज्यवाद-विरोधी दिवस के रूप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

15 हजार रुपए के लिए हत्या – हिमाचल के टैक्सी चालक की हत्या कर शव को नहर में फेंकां : पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

एएम नाथ। बिलासपुर /कीरतपुर/ शिमला : शिमला से अगवा किए गए टैक्सी चालक हरिकृष्ण की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पंजाब के दो युवकों ने मात्र 15 हजार रुपए...
Translate »
error: Content is protected !!