आयुर्वेदिक चिकित्सकों को दिया पैरा सर्जिकल तकनीक का प्रशिक्षण

by
रोहित जसवाल।  हमीरपुर 05 दिसंबर। आयुर्वेद चिकित्सकों को शल्य चिकित्सा की पैरा सर्जिकल तकनीक में पारंगत करने के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हो गया।
इस शिविर में राजीव गांधी आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. गौरव परमार ने जिला के 55 आयुर्वेदिक चिकित्सकों को पैरा सर्जिकल तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा उन्हें शल्य चिकित्सा की पैरा सर्जिकल तकनीक में पारंगत किया जा रहा है। डॉ. बृजनंदन शर्मा ने बताया कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ज़िला के विभिन्न भागों से आए चिकित्सकों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि इससे आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी तथा रोगियों को मर्म चिकित्सा, अग्नि कर्म और अन्य चिकित्सा तकनीकों का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दलीप ठाकुर, पपरोला कालेज से डॉ. गौरव शर्मा और अन्य चिकित्सक भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

दीवार फांदकर तीन घर में घुसे : महिला के साथ किया दुष्कर्म , महिला के चीखने पर आरोपी अपने कपड़े में हाथ में लेकर भाग

फिरोजपुर : जिले में एक 24 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मध्य रात्रि को दीवार फांदकर तीन आरोपी घर में घुसे। इनमें से एक ने महिला के साथ दुष्कर्म...
article-image
पंजाब

The 1209th birth anniversary of

Nations that keep their culture and heritage alive progress – Prof. Narinder Bhumbla. Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 27 : The Punjab unit of the Akhil Bharatiya Veer Gurjar (Gujjar) Maha Sabha (Regd.) celebrated the 1209th birth...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री एम.एल. खट्टर से मुलाकात की

चंडीगढ़ मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) परियोजना पर व्यक्तिगत ध्यान देने का अनुरोध श्री तिवारी ने इस संबंध में श्री खट्टर को एक पत्र भी सौंपा चंडीगढ़, 7 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद और भारत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुद उपमुख्यमंत्री मंच से अवैध खनन रोकने की अपील कर रहे – तो यह किसकी जिम्मेदारी : बिक्रम सिंह ठाकुर

रोहित जसवाल। ऊना :  ऊना जिले में बढ़ते अवैध खनन को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि...
Translate »
error: Content is protected !!