आर.एस. बाली ने किया तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव का समापन :

by
एएम नाथ।  बिलासपुर 24 नवम्बर: जिला बिलासपुर के गोविंद सागर झील तट के किनारे लुहणू मैदान में अध्यक्ष पर्यटन (कैबिनेट रैंक मंत्री) आर.एस. बाली ने तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव का समापन किया।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए आर.एस. बाली ने कहा कि यह महोत्सव प्रदेश का एक बेहतरीन उत्सव बना है तथा प्रदेश सरकार के पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक अहम कड़ी साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उत्सव व त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है तथा मुख्य मंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में इन्हे नए जोश के साथ आगे बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
उन्होंने इस अवसर पर शहीद हुए विंग कमांडर नमांश स्याल को भी याद किया तथा उनकी याद में पूरे पंडाल में दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा कि विंग कमांडर नमांश स्याल ने पूरे देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है।
इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा जल तरंग जोश महोत्सव की यादों को संजोने के लिए प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया।
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, निदेशक मत्स्य विवेक चंदेल, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम सदर डाॅ. राजदीप सिंह, सहायक आयुक्त राज कुमार के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियांे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मंडल डलहौजी के तहत 21 दिसंबर को पंचायत भवन मनोला में आयोजित  होगा सुशासन  सप्ताह कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा/ डलहौजी :  एसडीएम  डलहौजी अनिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन गांवों के  ओर कार्यक्रम के तहत 21 दिसंबर को ग्राम पंचायत पधरोटु के भवन में  प्रस्तावित सुशासन सप्ताह ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी स्वयं की क्षमता पहचान कर लक्ष्य प्राप्ति को कड़ी मेहनत करें : एसडीएम के.के.शर्मा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बोले एसडीएम जोगिन्दर नगर, 30 जनवरी: एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईशा सिंह के स्वर्ण और मनु भाकर के कांस्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

ISSF विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने जताया गर्व एएम नाथ। शिमला :  चीन के हांगझोउ में आयोजित ISSF विश्व कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सावन में भक्ति और सेवा का संगम, प्रेस क्लब मंडी ने लगाया खीर का भंडारा, जिला उपायुक्त अपूर्व देवगन रहे शामिल

एएम नाथ।  मंडी, 11 अगस्त।   सावन माह के पावन अवसर पर प्रेस क्लब मंडी ने भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए सोमवार को मंडी शहर में अढ़ाई क्विंटल खीर का भंडारा...
Translate »
error: Content is protected !!