आरडब्ल्यूए को गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति किया जागरूक : बीआईएस-ईएसआई ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 23 जून। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), चंडीगढ़ शाखा कार्यालय ने द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया (ईएसआई), चंडीगढ़ के सहयोग से उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन शालू वर्श्नेय, निदेशक एवं प्रमुख, बीआईएस चंडीगढ़ शाखा कार्यालय के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में चंडीगढ़ एवं ट्राइसिटी क्षेत्र की विभिन्न आरडब्ल्यूए, हाउसिंग सोसायटियों तथा इंटर्न विद्यार्थियों सहित 45 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर द (एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया के सचिव एवं भारतीय एकता मंच के सचिव (पर्यावरण) एन.के. झिंगन) सहित विभिन्न आरडब्ल्यूए और हाउसिंग सोसायटियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बीआईएस के संयुक्त निदेशक अविक दत्ता ने कहा कि आरडब्ल्यूए समाज में गुणवत्ता, सुरक्षा, मानकों और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि बीआईएस उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए भारतीय मानकों का निर्माण और समय-समय पर उनका अद्यतन सुनिश्चित करता है।
बीआईएस के परामर्शदाता ऋतिक ने बीआईएस की विभिन्न उपभोक्ता हितैषी पहलों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने अनिवार्य प्रमाणन वाले उत्पादों, स्वर्ण आभूषणों की हॉलमार्किंग, बीआईएस केयर ऐप, उपभोक्ता-केंद्रित मानकों तथा “नो योर स्टैंडर्ड” सुविधा के बारे में जानकारी साझा की।
संयुक्त निदेशक श्री क्षितिज बठला ने बीआईएस अधिनियम-2016 के अंतर्गत उपलब्ध शिकायत निवारण तंत्र और उपभोक्ता संरक्षण संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने विद्युत उपकरणों से संबंधित भारतीय मानक आईएस-302 तथा विभिन्न क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर्स (क्यूसीओ) के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिनका उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना है।
स्टैंडर्ड्स प्रमोशन ऑफिसर (एसपीओ) विकसित कुमार ने बीआईएस द्वारा संचालित मानक प्रोत्साहन गतिविधियों तथा देश में गुणवत्ता संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने मानकों, प्रमाणन, हॉलमार्किंग, गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों और उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर बीआईएस प्रमाणन चिह्न, उत्पाद प्रमाणन योजनाओं, अनिवार्य पंजीकरण योजना (सीआरएस), हॉलमार्किंग तथा बीआईएस केयर ऐप से संबंधित जानकारीपूर्ण बैनर और स्टैंडी भी प्रदर्शित किए गए। साथ ही प्रतिभागियों को उपभोक्ता जागरूकता एवं गुणवत्ता संबंधी साहित्य वितरित किया गया।
प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें गुणवत्ता, सुरक्षा, मानकों और उपभोक्ता अधिकारों के विषय में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।
कार्यक्रम के अंत में एन.के. झिंगन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए बीआईएस अधिकारियों एवं विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों से अपील की कि वे कार्यक्रम से प्राप्त जानकारी को अपने-अपने क्षेत्रों और सोसायटियों तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रक-स्कूटी की टक्कर से 20 वर्षीय एक युवती की मौत दूसरी घायल।

 गढ़शंकर – गढ़शंकर-होशियारपुर सड़क पर एसबीआई बैंक के सामने हुई ट्रक/स्कूटी टक्कर के एक स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि...
article-image
पंजाब

बरनाला में दलित लड़की से गैंगरेप, चार के खिलाफ केस दर्ज

बरनाला  ( मनजिंदर कुमार पैंसरा ) :- बरनाला के गांव धौला में एक दलित नाबालिग लड़की, जिसकी उम्र लगभग 13 वर्ष है, के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के...
article-image
पंजाब

MLA Jimpa Pays Tribute to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /sept.28 :  On the birth anniversary of Shaheed Bhagat Singh, MLA Brahm Shankar Jimpa paid floral tributes at Shaheed Bhagat Singh Chowk in Hoshiarpur. Addressing the gathering, he said that following the...
article-image
पंजाब

श्री कृष्ण लीला मेले के संबंध में श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर द्वारा रथ यात्रा का आयोजन

गढ़शंकर -सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार गढ़शंकर शहर की सुख शांति के लिए करवाए जाते श्री कृष्ण लीला मेले के संबंध में आज श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर द्वारा शहर में भव्य...
Translate »
error: Content is protected !!