आरसेटी के मुफ्त प्रशिक्षण का लाभ उठाएं महिलाएं: DC अमरजीत सिंह

by
उपायुक्त ने संस्थान परिसर में लिया विभिन्न सुविधाओं का जायजा
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 20 सितंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने महिलाओं और युवाओं से आग्रह किया है कि वे मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से आयोजित किए जाने वाले निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर अपने उद्यम स्थापित करें। इससे वे अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं।
शुक्रवार को आरसेटी के परिसर में ग्राम पंचायत भटेड़ की महिलाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि यह संस्थान स्थानीय जरूरतों और रोजगार की संभावनाओं के अनुसार लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को घर में ही अपना रोजगार या उद्यम चलाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि महिलाएं अपनी आम दिनचर्या के साथ-साथ अपने हुनर एवं कौशल के बल पर छोटी-छोटी आर्थिक गतिविधियां या उद्यम चला सकती हैं। अगर इन आर्थिक गतिविधियों एवं उद्यमों को सुनियोजित ढंग से संचालित किया जाए तथा इनके उत्पादों की अच्छी मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग की जाए तो महिलाएं हमारी अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान दे सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों या सहकारी सभाओं के गठन के लिए भी प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
May be an image of 4 people and text
आरसेटी की गतिविधियों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए अमरजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग की संभावनाएं भी तलाशी जानी चाहिए। इस अवसर पर उपायुक्त ने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा संस्थान में विभिन्न प्रशिक्षण कोर्सों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
May be an image of 3 people, hospital and text
पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल प्रमुख अरविंद सरोच, जिला अग्रणी प्रबंधक टशी नमग्याल, संस्थान के निदेशक अजय कतना, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीएस भट्टी और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा आरसेटी में प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी।
अजय कतना ने बताया कि ग्राम पंचायत भटेड़ की महिलाओं को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा उन्हें एक्सपोजर विजिट भी करवाई गई। प्रशिक्षण के साथ-साथ इन महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और ऑनलाइन बैंकिंग की जानकारी भी दी गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क, स्वास्थ्य व पेयजल योजनाओं से बदल रहा भटियात : कुलदीप पठानिया

भटियात में संगठनात्मक मजबूती पर फोकस, पठानिया ने बनाई नई रणनीति ढुढियारा में बड़ी बैठक, संगठन और विकास पर विस्तृत चर्चा भटियात में जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान एएम नाथ। (चुवाड़ी) चम्बा...
हिमाचल प्रदेश

बहुत हुए भाषण, अब कर्मचारियों के लिए कुछ करे सरकार’, जयराम ठाकुर ने साधा CM सुक्खू पर निशाना

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार और सचिवालय कर्मचारी महासंघ के बीच इन दिनों ठनी हुई है. ये सीधी लड़ाई लंबित डीए और एरियर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भूस्खलन रोकथाम कार्यों के चलते जारी किए आदेश : मैहला घार के समीप वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से होगी नियंत्रित

प्रातः 6 से सायं 6 बजे तक आवश्यकता अनुसार प्रति घंटे 25-30 मिनट तक नियंत्रित रहेगी ट्रैफिक आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहनों को बिना विलंब आवागमन की रहेगी अनुमति 31 मार्च तक प्रभावी रहेंगे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मेरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया.’, आलोचना के बाद दीपेंद्र हुड्डा बोले- सिख समाज हमारा अपना परिवार

 काग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ कहा था। हुड्डा की उनके बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने...
Translate »
error: Content is protected !!