आरोपियों ने मासूम के सामने दी दर्दनाक मौत : बेटे को आया था पतंग दिलाने

by
बठिंडा :  गांव बल्लूआना में बसंत पंचमी पर अपने बच्चे को पतंग दिलाने आए सुखराज सिंह पर गांव के ही काला सिंह ने अपने चार अन्य साथियों के साथ कृपाण एवं गंडासों से हमला कर दिया। 10 साल के बेटे के सामने ही आरोपियों ने उसके पिता को बेरहमी से काट डाल।
सुखराज की दोनों कलाइयों, पैर और सिर पर कई वार किए गए। वारदात को अंजाम देकर सभी मौके से फरार हो गए। सुखराज को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल बठिंडा ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना सदर पुलिस ने काला सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीते शनिवार को एक समागम में किसी बात पर काला सिंह और सुखराज के बीच कहासुनी हुई थी। उसी बात को लेकर आरोपी ने अपने साथियों संग इस वारदात को अंजाम दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने गांव टांडा में नवनिर्मित श्मशान घाट व सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल के कमरे गांववासियों को समर्पित किया

समाजसेवा में रोटरी क्लब के योगदान की सांसद मनीष तिवारी ने प्रशंसा खरड़, 5 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रोटरी क्लब की ओर से समाजसेवा में...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने काले दुपट्टे ओढ़कर सरकार के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन : पांच महीने से ठंडे पड़े वर्कर्स और हेल्पर्स के चूल्हे : केंद्र सरकार के एफआरएस जैसे काले फरमानों का यूनियन करेगी कड़ा विरोध : लखविंदर कौर

नवांशहर । आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू द्वारा *ऑल इंडिया फेडरेशन* के आह्वान पर जिला अध्यक्ष बलजीत कौर मल्लपुरी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने काले दुपट्टे ओढ़कर सरकार के खिलाफ जमकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट से केजरीवाल ने लगाई गुहार : कैबिनेट मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए मीटिंग करने की मांगी इजाजत

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कैबिनेट मंत्रियों के साथ वीसी पर बातचीत करने की अनुमति देने के लिए दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट में एक नई अर्जी दाखिल की है।  वकील श्रीकांत प्रसाद...
पंजाब

जलस्रोत कर्मचारी यूनियन माहिलपुर के मखन सिंह लंगेरी प्रधान चुने गए

 माहिलपुर – पंजाब जलस्रोत कर्मचारी यूनियन होशियारपुर का चुनाव ऑब्जर्वर गुरप्रीत सिंह की देखरेख में माहिलपुर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सबसे पहले दुनिया से अलविदा हुए साथी कर्मचारियों की आत्मा की शांति के...
Translate »
error: Content is protected !!