आरोपी छात्रा और फौजी समेत 4 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

by

चंडीगढ़ं : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक केस में गिरफ्तार आरोपी छात्रा, फौजी संजीव सिंह, सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इन चारों को आज खरड़ कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड मिलने के बाद अब पुलिस इन चारों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। एडीजीपी गुरप्रीत दियो की अगुआई वाली एसआईटी भी इनसे पूछताछ करेगी। इससे पहले पुलिस पूछताछ में उसने आरोपी छात्रा से संबंधों को लेकर कई राज उगले।
वहीं इस मामले में पकड़ा गया आरोपी रंकज वर्मा जमानत के लिए कोर्ट पहुंच गया है। उसकी याचिका पर कल सुनवाई हो सकती है। इस मामले में पहले पकड़ी गई आरोपी छात्रा, उसके ब्वॉयफ्रैंड सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अरुणाचल प्रदेश से पकड़े फौजी संजीव सिंह ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उसकी आरोपी छात्रा से सोशल मीडिया पर फ्रैंडशिप हुई थी। 7 महीने पहले जान-पहचान के बाद उनके नंबर एक्सचेंज हुए। जिसके बाद उनके बीच वीडियो कॉलिंग के जरिए बात होने लगी। आरोपी संजीव 31 साल का है। वह पहले से शादीशुदा है। वह जम्मू का रहने वाला है। पुलिस ने फौजी के 2 मोबाइल जब्त किए हैं। इनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस यह जांच करेगी कि इन मोबाइल के जरिए किसकी वीडियो एक-दूसरे को भेजी गई। आरोपी छात्रा ने सिर्फ अपनी वीडियो भेजी या फिर दूसरी छात्राओं के नहाते हुए की वीडियो भी आरोपी फौजी को भेजी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से अमरुत 2.0 के तहत 5.65 करोड़ के वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गढ़शंकर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज अमरुत 2.0 योजना के तहत 5.65 करोड़ रुपए...
article-image
पंजाब

136 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : दो तस्कर काबू

गढ़शंकर: 13 अक्तूबर: गढ़शंकर पुलिस ने 136 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों तथा लूटपाट करने वालों के खिलाफ शुरु की गई...
article-image
पंजाब

मेरी माटी मेरा देश मुहिम तहत डघाम स्कूल में बच्चों के मुकाबले आयोजित

गढ़शंकर, 28 सितम्बर : शहीद भगत सिंह के 116वें जन्म दिवस के अवसर पर तथा मेरी माटी मेरा देश मुहिम तहत आज सरकारी हाई स्कूलडघाम में विद्यार्थियों के विभिन्न प्रकार के मुकाबले करवाए गए।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

तीन बहनें करती रहीं राखी का इंतजार, इकलौता भाई जिंदगी की जंग हार गया

23 वर्षीय परमप्रीत की तीन बहनें करती रहीं इंतजार, अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद डिवाइडर का एंगल सिर में लगा मोहाली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपनी तीन बहनों से राखी बंधवाने घर...
Translate »
error: Content is protected !!