आर्ट ऑफ लिविंग हिमाचल प्रदेश में ऑस्टियोपैथी कॉलेज स्थापित करने के लिए उत्सुकः श्री श्री रविशंकर

by
मुख्यमंत्री ने शीतला माता मंदिर में श्री श्री रविशंकर के साथ की  पूजा-अर्चना
एएम नाथ। पालमपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के पालमपुर के निकट गुजरेहड़ा स्थित पंजपीरी शीतला माता मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने नव-निर्मित मंदिर में दीप प्रज्वलित किया और श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने श्री श्री रविशंकर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह समाज में शांति, सहिष्णुता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर में अथक प्रयास कर रहे हैं। उनके विचारों और शिक्षाओं ने युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा और एक नया दृष्टिकोण प्रदान किया है। उन्होंने कहा, यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने धौलाधार की गोद में ‘कैलाश आश्रम’ की स्थापना की है, जहां दुनिया भर से अनुयायी नई ऊर्जा प्राप्त करने आएंगे।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘देवभूमि’ के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह अनगिनत देवी-देवताओं का निवास स्थान है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत सरकार लोगों की सुविधा के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार कर रही है। उन्होंने घोषणा कि की आर्ट ऑफ़ लिविंग के अनुयायियों को इस क्षेत्र में आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए गुज़रेहरा संपर्क मार्ग को पक्का किया जाएगा।
No photo description available.
श्री श्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि उनकी देवी-देवताओं में गहरी आस्था है, इसीलिए उन्हें ‘देवभूमि’ के लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के ठीक सामने भव्य पंजपीरी शीतला माता मंदिर का निर्माण किया गया है। उन्होंने जीवन में साधना के महत्व पर बल देते हुए कहा कि ईश्वर हमसे दूर नहीं हैं, बल्कि वे हमारे भीतर ही निवास करते हैं।
श्री श्री रविशंकर ने यह भी बताया कि उनका संगठन हिमाचल प्रदेश में एक ऑस्टियोपैथी कॉेलेज स्थापित करने का इच्छुक है, ताकि स्थानीय युवा इस आधुनिक उपचार पद्धति को सीख कर स्थायी आजीविका अर्जित कर सकें। उन्होंने कहा कि समाज को नवीन और पारंपरिक, दोनों पद्धतियों को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर एचपीटीडीसी के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, विधायक आशीष बुटेल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (आईटी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, हिमाचल प्रदेश कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, हिमाचल प्रदेश ऊन महासंघ के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, ए.पी.एम.सी. कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां : सुधरेगी थानों की 450 करोड़ से हालत

बठिंडा। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस के थानों व पुलिस लाइनों की दशा शीघ्र ही सुधरेगी। इसके लिए पुलिस विभाग हुडको से 450 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर पुलिस इंफ्रास्ट्रक्टर...
article-image
पंजाब

पंजाब में बिजली हुई सस्ती : चुनाव से पहले 1.50 रुपये प्रति यूनिट तक घटी दरें

चंडीगढ़: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने बिजली के टैरिफ में कटौती की है, जिससे आम लोगों को बड़ा फायदा होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के भव्य आयोजन को कवायद तेज : एडीसी ने लीं सांस्कृतिक कार्यक्रम और वित्तीय संसाधन प्रबंधन के लिए गठित उप समितियों की बैठकें

मंडी, 13 फरवरी। मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2024 के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर गठित उप समितियों की बैठकों का दौर लगातार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस अवार्ड का हरोली में भव्य शुभारंभ : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 152 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में नई परंपरा की हुई शुरुआत*

रोहित जसवाल।  हरोली , 15 जून. हरोली विधानसभा क्षेत्र आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने लिए प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस...
Translate »
error: Content is protected !!