आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन फोरेंसिक्स-फ्यूचर रोड़ मैप टू क्रिमिनल इनवेस्टीगेशन पर कार्यशाला आयोजित

by
हिमाचल प्रदेश फॉरेंसिक सेवाएं निदेशालय, जुन्गा, जिला शिमला ने आज  ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन फोरेंसिक्स-फ्यूचर रोड़ मैप टू क्रिमिनल इनवेस्टीगेशन’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया, जबकि क्षेत्रीय विज्ञान प्रयोगशाला उत्तरी रेंज धर्मशाला, मध्य रेंज मंडी, जिला फोरेंसिक इकाई बिलासपुर, बद्दी और नूरपुर के अधिकारी और कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
निदेशालय के प्रवक्ता ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है, जिसका उद्देश्य ऐसे सिस्टम विकसित करना है, जो आमतौर पर मानव बुद्धि की आवश्यकता वाले कार्यों को करने में सक्षम हों। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से मशीनें डेटा का विश्लेषण, पैटर्न की पहचान एवं न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ सटीक भविष्यवाणी कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभिन्न न्यायालयिक क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है, जिसमें साइबर अपराध विश्लेषण, चेहरे की पहचान, डिजिटल फॉरेंसिक्स, स्पीच व वॉइस विश्लेषण, दस्तावेज विश्लेषण, ओटोमेटिड फिंगरप्रिंट विश्लेषण और डीएनए मिलान शामिल हैं।
उन्होंने गूगल डीपमाइंड के अल्फाफोल्ड मॉडल पर चर्चा की जिसने दवा खोज अनुसंधान के लिए थ्री-डी प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी में क्रांति ला दी है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालित तंत्र का उपयोग डी.एन.ए. प्रोफाइलिंग, विषाक्त पदार्थों का पता लगाने और जैविक नमूनों से दवा विश्लेषण के लिए किया जा सकता है।
निदेशालय फोरेंसिक्स सेवाएं की निदेशक डॉ. मीनाक्षी महाजन हिमाचल प्रदेश ने न्यायालयिक विशेषज्ञों को नवीनतम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

एसीपी सहित कई लोग घायल- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकराईं

लखनऊ  : लखनऊ में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में उनके स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। हादसा शहीद पथ स्थित लुलु मॉल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान : ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई ….पाक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सम्बन्धी केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पूर्व सांसद खन्ना ने लिखा पत्र

होशियारपुर, 6 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पकिस्तान के सिंध प्रान्त के कोटरी में सड़क के किनारे एक ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई सम्बन्धी समाचार पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*ऊना को स्वस्थ समाज का मॉडल बनाना लक्ष्य : DC जतिन लाल*

*संतुलित व पौष्टिक आहार पर दिया बल, पोषण माह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन* रोहित जस्वाल।  ऊना, 14 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव संतुलित व पौष्टिक आहार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक पीओ टेस्ट में ढेला के अंकित चौधरी बने देश के सेकंड टॉपर

बी बी एन, 2 मार्च (तारा) : दून विधानसभा के ढेला पंचायत के अंकित चौधरी ने आईबीपीएस की ओर से संचालित आरआरबी प्रोबेशनरी ऑफिसर की परीक्षा में देशभर में अपने संवर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!