आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा ज़िले का पहला मॉडल कोचिंग सैंटर: ब्रम शंकर जिम्पा

by

कोचिंग सैंटर में ग्यारहवीं, बारहवीं के मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्ट्रीम के बच्चों को दी जाएगी मुफ्त कोचिंग
भविष्य में आई.आई.टी,नीट और जे.ई.ई की भी दी जाएगी मुफ्त कोचिंग
होशियारपुर, 24 अगस्त:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल अज्जोवाल (नजदीक वेरका मिल्क प्लांट) में जिले के पहले मॉडल कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया। इस कोचिंग सेंटर की स्थापना बाल कल्याण काउंसिल और जिला रेड क्रॉस सोसायटी होशियारपुर द्वारा की गई है, जिसमें सोनालिका डेवलेपमेंट सोसायटी का विशेष सहयोग है। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, मेयर सुरिंदर कुमार, एसडीएम संजीव शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी और रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद भी उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि यह कोचिंग सेंटर स्लम और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यहां ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी, जिससे वे भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें और उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि इस सेंटर में भविष्य में आई.आई.टी, नीट और जे.ई. ई जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी, जिससे इन बच्चों को अपनी क्षमताओं का पूर्ण विकास करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, बारहवीं के बाद कोर्स चयन में विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए करियर काउंसलिंग भी की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने सोनालिका उद्योग का इस प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोनालिका के इस प्रयास से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों में नई उम्मीद जगी है और यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगी।

डिप्टी कमिश्नर-कम-चेयरपर्सन जिला रेड क्रॉस सोसायटी, होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि इस कोचिंग सेंटर को बाल कल्याण काउंसिल और रेड क्रॉस होशियारपुर के सहयोग से संचालित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए अनुभवी अध्यापकों का चयन कर लिया गया है और विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार सुबह और शाम की क्लासें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले का कोई भी जरूरतमंद ग्यारहवीं या बारहवीं का मेडिकल या नॉन-मेडिकल स्ट्रीम का छात्र इस कोचिंग सेंटर में मुफ्त में कोचिंग प्राप्त कर सकता है।

इस कार्यक्रम के दौरान जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद और सोसायटी के अन्य सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) ललिता अरोड़ा, सोनालिका के सीनियर वी.पी. सीएसआर जगतजीत सिंह चौहान, सोनालिका के डी.जी.एम लीगल और पीआर रजनीश संदल, इंचार्ज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल शरणजीत कौर, लेक्चरर संदीप सूद, बहादुर सिंह सुनेत, सुमन बहल, कमलजीत बहल और रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य राजीव बजाज, विनोद ओहरी, स्नेह जैन, कुमकुम सूद और अन्य स्टाफ मेंबर भी मौजूद थे।
—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

15 हिंदुओं की हत्या, 7 हिंदू लड़किया अगवा : पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी

चंडीगढ़ :12 अक्तूबर: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी है। वायस आफ पाकिस्तान माइनोरटी द्वारा जारी रिपोर्ट होश उड़ा देने वाली है। इस रिपोर्ट मुताबिक पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गत सितम्बर महीने दौरान...
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा की तरफ से सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आर्म्ड फोरसिज प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह और अम्बिका सोनी का धन्यवाद

बजवाड़ा इंस्टीट्यूट पंजाब के लड़के-लड़कियों की भारतीय फौज में नुमायंदगी को और बढ़ायेगा – अरोड़ा होशियारपुर, 3 फरवरीः  पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने गाँव बजवाड़ा में बनने वाले सरदार...
article-image
पंजाब

एमिनेंस स्कूलों की तरह सभी छात्रों को 4000 रुपये की यूनिफॉर्म दे मान सरकार : -आम स्कूल के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपये और एमिनेंस स्कूल के लिए 4000 रुपये

गढ़शंकर, 21 जुलाई : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार और वित्त सचिव अश्वनी अवस्थी ने पंजाब सरकार द्वारा केवल 117 ऐमिनेंस स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनाली में विंटर कार्निवल-2026 का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 250 करोड़ से बनेगा मनाली रिवर फ्रंट: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। मनाली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पर्यटन नगरी मनाली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले विंटर कार्निवल-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 300 झांकियों को...
Translate »
error: Content is protected !!