आल इंडिया जाट महासभा द्वारा पंजाब में बारह जिलों के अध्यक्ष व सत्तर से ज्यादा नए प्रदेश स्त्तर के पदाधिकारी नियुक्त किए : हरपुरा

by

चंडीगढ़ : आल इंडिया जाट महासभा द्वारा पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार नियुक्तियां की जा रही है। आज बारह जिलों के अध्यक्ष व सत्तर से ज्यादा नए प्रदेश स्त्तर के पदाधिकारी नियुक्त किए जा रहे है। इसके ईलावा ब्लाक स्त्तर पर कमेटियां बनाई जा रही है। यह शब्द नैशनल सीनियर वाईस प्रधान व प्रधान पंजाब हरपाल सिंह हरपुरा ने स्थानीय प्रैस कलव में पत्रकार से बातचीत दौरान कहे।
उन्होंने कहा आल इंडिया जाट महासभा भाजपा की अगुआई वाली केंद्र सरकार दुारा लगातार अंदोलित किसानों की मांग तीनों काले कृषि कानून रद्द करने की मांग को ना मान कर देश के अन्नदाता के साथ अन्याय कर रही है। किसान सयुंक्त र्मोचे दुारा काले कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए पहले जो भी अंदोलन किया उसमें जाट महासभा ने पूर्ण तौर पर अपना बनता योगदान डाला और आगे भी र्मोचे के निर्देशों के तहत अंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
देश के अन्य नौ प्रदेशों की तर्ज पर पंजाब में भी जाटों को ओबीसी वर्ग में आरक्षण देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिला जाएगा और अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो आने वाले समय में पंजाब में संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा देश में असमान छूं रहे पैट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों के खिलाफ आल इंडिया जाट महासभा पंजाब के सभी जिलों में प्रर्दशन करेगी और पैट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों को कम करने की मांग करती है। इसके ईलावा मुख्यमंत्री पंजाब से पंजाब के हर निवासी के तीन सौ युनिट बिजली बिना शर्त माफ करने और उसके ऊपर के युनिटों के दाम आधे करने, पीने के पानी के बिल माफ करने की मांग भी प्रदेश भर में जोरदार तरीके से उठाई जाएगी। प्रदेश के किसानों व मजदूरों का विना शर्त कर्जा माफ करने की मांग करती है। क्योंकि काग्रेस ने चुनाव से पहले कर्जा कुर्की खतम करने का वायदा किया था तो अव पंजाब का किसानों व मजदूरों का कर्ज विना शर्त माफ किया जाए। कंडी, चंगर व अन्य क्षेत्रों में यहां पर जंगली जानवर किसानों की फसलों का नुकसान करते है वहां पर सभी किसानों को कंटीली तार लगाने के लिए सब्सिडी जारी करे ताकि किसानों की फसले वच सके। इस समय जर्नल सैक्रेटरी इंचार्ज पंजाब अजायब सिंह बोपाराय, जिला जालंधर के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह, रोपड़ के अध्यक्ष जैलदार सतविंदर सिंह चैडिय़ां आदि मौजूद थे।
नियुक्तियांं: जिला श्री फतेहगढ़ साहिब के जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह, पटियाला के कुलदीप सिंह, फिरोजपुर सिटी के बलकरन सिंह सिद्धृृ, जिला अमृतसर ग्रामीण के बिक्रमजीत सिंह, अमृतसर शहरी के सवराज ढिल्लों, तरनतारन सिटी के कुलदीप सिंह, जिला फरीदकोट के बख्शीश सिंह संधू, जिला बठिंडा के गगनदीप सिंह भक्कर, मुक्तसर के गुरमीत सिंह भुल्लर, जिला लुधियाना के हरिंद्र सिंह जोहल, जिा फिरोजपुर ग्रामीण के अमनजीत सिंह रंधावा, जिला तरनतारन के मेहर सिंह चुताला को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके ईलावा पंजाब ईकाई के सुखवीर सिंह मिन्हास को सलाहकार, सतिंद्रदीप कौर डिप्पी मांगट को महासचिव, मनप्रीत कौर को सचिव, संदीप सिंह, दर्शन सिंह, रनधीर सिंह बांडर को महासचिव हरदियाल सिंह खालसा को तहसील नवांशहर का अध्यक्ष सहित सत्तर प्रदेशिक ईकाई के पदाधिकारी व साठ से ज्यादा जिलो के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत में 27,405 मामलों का मौके पर निपटारा : 7.83 करोड़ रुपए के अवार्ड पास

होशियारपुर में वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 20 बेंचों में हुई सुनवाई ट्रैफिक चालानों के भुगतान के लिए लगाए गए विशेष हेल्प डेस्क, लोगों को मिली सुविधा वर्षों पुराने सिविल व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा मुझे गिरफ़्तार करना चाहती, मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी, यह लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते –

नई दिल्ली : भाजपा मुझे गिरफ़्तार करना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी है। ये लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं।  हम भाजपा की इस गुंडागर्दी और...
article-image
पंजाब

हाकम थापर ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जालंधर के उप निदेशक का पदभार संभाला

जालंधर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ; जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) हाकम थापर ने पद पर पदोन्नति के बाद औपचारिक रूप से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जालंधर के उप निदेशक का पदभार संभाला। उन्होंने संयुक्त निदेशक मनविंदर सिंह...
article-image
पंजाब

डीसी के अधिकारियों को निर्देश : निश्चित करें प्रत्येक पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में हो दर्ज

ऊना, 1 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में 18-19 आयु वर्ग के सभी युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण...
Translate »
error: Content is protected !!