आशा कुमारी बनी पट्टा महलोग स्कूल की एसएमसी अध्यक्ष : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में एसएमसी का गठन

by

पट्टा मेहलोग, 3 जुलाई (तारा) : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्वेता गुप्ता ने की। बैठक में अभिभावकगण, अध्यापकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक में आशा कुमारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा 16 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। नवगठित समिति के सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, मध्याह्न भोजन योजना, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति एवं पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य श्वेता गुप्ता ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय एवं समुदाय के मध्य एक सशक्त सेतु का कार्य करेगी। एसएमसी अध्यक्षा आशा कुमारी ने सभी को आश्वस्त किया कि समिति प्रत्येक तीन माह में बैठक कर विद्यालय विकास योजना की समीक्षा करेगी।
इस अवसर पर समस्त अभिभावकों ने नवीन समिति को शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं विद्यालय के उन्नयन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
फोटोकेप्शन
पट्टा महलोग स्कूल की नई कार्यकारिणी स्कूल की प्रधानाचार्य के साथ

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोहारली स्कूल में दी मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी : भाषण, पेंटिंग, क्विज और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का भी किया आयोजन

बिझड़ी 20 दिसंबर:   बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारली में ‘वो दिन’ योजना के तहत मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरुकता शिविर आयोजित किया। शिविर की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा को तो पानी भेजा ही नहीं जा रहा : पंजाब का एक बूंद पानी नहीं दिया जाएगा- रवनीत बिट्टू बोले

लुधियाना। पंजाब का पानी हरियाणा को देने का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को 662 करोड़ रुपए की राहत राशि दी : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

शिमला : कृतिक आपदा का संकट झेल रहे हिमाचल में व्यवस्थाएं तहस-नहस हो चुकी हैं। आने वाले दिनों में भी राज्य में मौसम के हालात सुधरने की उम्मीद नहीं नजर आ रही। राज्य में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई की : 15 से 28 अक्टूबर तक होगी चंबा पांगी में शूटिंग खूबसूरत वादियों के फिल्माऐं जाएंगे फिल्म में दृश्य

चम्बा, 6 अक्टूबर :कुछ तो खास है चंबा की हसीन वादियों में,हॉलीवुड फिल्म निर्माता काफी अरसे के बाद उपरांत आ रहे हैं फिल्म शूटिंग के लिए। हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द...
Translate »
error: Content is protected !!