आशा वर्कर बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाएं- डॉ. सीमा -आशा वर्कर्स को रूटीन टीकाकरण तथा हैड काउंट सर्वे की ट्रेनिंग दी-

by
गढ़शंकर, 18 फरवरी: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी की समूह आशा वर्कर्स रूटीन टीकाकरण तथा हैड काउंट सर्वे की ट्रेनिंग देने हेतु सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रघुवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण कैंप में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग विशेष रूप से शामिल हुए तथा आशा वर्कर्स को विषय संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इस मौके जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग द्वारा सांस कार्यक्रम, एचवीवाईसी, एचबीएनसी, निमोनिया, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रमों के बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके डॉ. सीमा ने गर्भवती महिलाओं, नव जन्मे बच्चों की माताओं तथा संबंधियों को नवजन्मे बच्चों की प्राथमिक देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जन्मजात नुकसों की पहचान के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं के डिलीवरी प्वाइंटों पर ही डिलीवरी होते समय तथा अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले बच्चे की डॉक्टरी जांच करवाना सुनिश्चित किया जाए ता कि जन्मजात नुक्स होने की स्थिति में बच्चों को आरबीएसके तहत निशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ मिल सके। एनीमिया मुक्त प्रोग्राम बारे उन्होंने बताया कि  प्रत्येक गर्भवती महिलाओं, बच्चों के लिए आयरन की गोलियां,  सिरप उपलब्ध करवाना निश्चित बनाया जाए। इस मौके पर एलएचवी जोगिंदर कौर, विनोद बाला तथा सभी आशा सुपरवाइजर्स तथा आशा वर्कर्स उपस्थित थीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव डल्लेवाल, भंडियार व हरवां में 273 मुफत गैस कुनैकशन व सिलंडर गोल्डी ने वितरित किए

गढ़शंकर: वन विभाग दुारा गढ़शंकर छे गावों में दिए जाने वाले गैस सिलंडरों के क्रम के तहत काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने गांव भंडियार में 125 लोगो को,...
पंजाब

कोलकाता रेप-मर्डर केस: दोषी संजय रॉय को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा – ट्रेनी डॉक्टर को मिला इंसाफ

कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए सनसनीखेज ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं...
article-image
पंजाब

वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार भुंबला भाजपा में शामिल

पंजाब भाजपा के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. नरेश कुमार भुंबला को भाजपा में किया शामिल चंडीगढ़ : वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन (संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग से संबंधित) के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

14 हजार की वॉशिंग मशीन की खरीद पर ग्राहक को निकला 55000 का इनवर्टर एसी

गढ़शंकर: इलेक्ट्रॉनिक्स में अग्रणी चल रही एलजी कंपनी की इन दिनों विशेष सप्ताहिक लकी ड्रा स्कीम चल रही है। गढ़शंकर की मशहूर दुकान मल्होत्रा इलेक्ट्रॉनिक्स पर एक ग्राहक को करीब 14000 की एलजी वाशिंग...
Translate »
error: Content is protected !!