आस्था अग्निहोत्री के चुनावी मैदान में उतरने पर लगा विराम : यह समय माँ को श्रद्धांसुमन अर्पित करने का, चुनाव लड़ने का क़तई भी नहीं : डॉ. आस्था अग्निहोत्री

by

हरोली : लोक सभा सीट हमीरपुर या गगरेट विधानसभा हल्के से उपचुनाव में हाईकमान द्वारा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चाओं को विराम लग गया । इस संबंध में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री की इंटरव्यू की वीडियो शेयर कर वीडियो में बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री द्वारा कही बातें भी साथ में लिखी है।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा शेयर की गई पोस्ट :-
डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने से किया कांग्रेस हाईकमान को विनम्रतापूर्वक इंकार।
कहा-माँ प्रोफ़ेसर सिम्मी अग्निहोत्री के बिना जीने का रास्ता तलाश रही हूँ, माँ ने यह राजनीतिक सल्तनत खड़ी की, उनकी यादों से जूझ रही हूँ।
इस दु:खद घड़ी में लोकसभा या विधानसभा जाने की लालसा नहीं। राजनीति से ऊपर मेरी माँ की अनगिनत समृतियाँ ने मुझे भीतर से तोड़ दिया है, पापा भी बोल्ड फेस रख रहे हैं लेकिन हक़ीक़त मैं जानती हूँ।
यह समय माँ को श्रद्धांसुमन अर्पित करने का, चुनाव लड़ने का क़तई भी नहीं है। इसलिए प्रस्ताव करने के लिए सभी का आभार।
डॉ. आस्था अग्निहोत्री

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब परिवारों को 50 से 60 रुपए खर्च करने पड़ेंगे : हिमाचल में पंचायत से बीपीएल प्रमाणपत्र नहीं ले पाएगा

एएम नाथ। चंबा :  बीपीएल कार्ड के भी अब गरीब परिवारों को 50 से 60 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। सरकार ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। अनिशुल्क मिलने वाले बीपीएल प्रमाणपत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देसी शराब की 100 पेटियां बरामद : वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया

भराड़ी थाना पुलिस ने पिकअप जीप से देसी शराब की 100 पेटियां पकड़ी हैं। वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी शराब को बिना किसी दस्तावेज के ले जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जल प्रहार : भारत ने सलाल और बगलिहार डैम के गेट खोले…. बढ़ सकती है पाक की मुसीबत

पहलगाम आतंकी हमले बाद भारत ने पाकिस्तान पर प्रहार करने की शुरुआत उसका पानी रोककर किया था।  इसके तहत चिनाब नदी पर बने सलाल और बगलिहार डैम के सभी गेट बंद कर दिए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह रहे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चम्बा (डलहौज़ी) : युवा हॉस्टल डलहौज़ी में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला राजस्व अधिकारी श्री...
Translate »
error: Content is protected !!