आस्था अग्निहोत्री ने मां चिंतपूर्णी दरबार के लिए तीन दिवसीय पैदल यात्रा की शुरू : :मां के लिए मोक्ष की कामना करने चिंतपूर्णी दरबार जा रही – डॉ. आस्था अग्निहोत्री

by

हरोली : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने सुबह मां चिंतपूर्णी दरबार के लिए पैदल यात्रा शुरू की। यह यात्रा तीन दिन की है और आस्था अग्निहोत्री पैदल ही मां चिंतपूर्णी के दरबार जाएंगी। यात्रा शुरू करते हुए आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी दिवंगत मां प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की मां चिंतपूर्णी के प्रति अथाह आस्था थी। लिहाजा वह अपनी श्रद्धा और खुशी के साथ मां के दरबार जाती थीं। आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि वह अपनी मां के लिए मोक्ष की कामना करने चिंतपूर्णी दरबार जा रही हैं। उनकी मां की अंतिम इच्छा थी कि मां चिंतपूर्णी का जगराता करवाया जाए। उनकी यह इच्छा अधूरी ही रह गई। लेकिन वह अपनी मां के लिए पैदल माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं व चयन परीक्षण की तिथियां निर्धारित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय चंबा की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आयोजन संबंधी तिथियां घोषित की गई थी जो ख़राब मौसम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों को मिलेगा मात्र 40 फीसदी वेतन-स्टडी लीव पर जाने पर, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  सात अगस्त 2024 के बाद अध्ययन अवकाश पर जाने वाले प्रोफेसरों और शिक्षकों को कुल वेतन का सिर्फ 40 फीसदी वेतन ही मिलेगा। नए सीसीएस अवकाश नियमों के तहत अध्ययन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा के खत्म होने पर इस 7 किमी के ट्रैक और झील के आसपास से 8856 किलो एकत्र किया कूड़ा

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में टूरिस्ट स्पॉट्स के अलावा, धार्मिक स्थानों पर भी श्रद्धालु कूड़ा कर्कट फैला रहे हैं. इनमें हिमाचल प्रदेश के लोग भी पीछे नहीं है. अब प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के खत्म...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा*

*खेल मंत्री ने आरनी यूनिवर्सिटी में एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ* इंदौरा, 16 मार्च। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज आरनी यूनिवर्सिटी में आयोजित एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग...
Translate »
error: Content is protected !!