आस्था के प्रमुख केंद्र श्री हरिमंदिर साहिब में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर कातिलाना हमले का प्रयास निंदनीय : खन्ना

by
 आम आदमी पार्टी सरकार के राज में हो रही बड़ी साजिशें, पंजाब सरकार की नाकामी – खन्ना
होहियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री हरिमंदिर साहिब में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर कातिलाना हमले का प्रयास होना एक बेहद निंदनीय कार्य है और इसके लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामी स्पष्ट दिखाई दे रही है।
खन्ना ने कहा कि श्री अकाल तख़्त द्वारा सुनाई गयी सजा को कबूल करते हुए सुखबीर बादल भाला पकडे हुए श्री हरिमंदिर साहिब के द्वार पर द्वारपाल की सेवा निभा रहे थे। खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार को इस बारे में जानकारी थी कि एक पूर्व उप मुख्यमंत्री जिसको धमकी भी मिल चुकी है और वे श्री हरिमंदिर साहिब में द्वारपाल की सेवा निभा रहे हैं। ऐसे में कैसे एक हथियार धारक श्री हरिमंदिर साहिब जैसे पवित्र स्थान पर दाखिल हुआ और उसने यह शर्मनाक कृत्या भी किया। खन्ना ने कहा कि यह सरासर पंजाब सरकार की नालायकी है। इस से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओ को आघात पहुंचा है। खन्ना ने कहा कि यदि एक पूर्व उप मुख्यमंत्री ही श्री दरबार साहिब जैसे पवित्र स्थान पर सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कि क्या बिसात है। खन्ना ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चाहिए कि इस शर्मनाक कृत्या सम्बन्धी उच्च जांच करवाकर इसके पीछे की साजिश का पर्दाफाश करे और इस अनियमितता के लिए श्रद्धालुओं से मुआफी मांगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

न कोई नियम–न कोई कानून बस सरकार के इशारे पर भर्ती करने का मिल रहा है निर्देश : आया हेल्पर भर्ती के नाम पर भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद को बढ़ावा दे रही है सरकार : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनावों के पहले आया हेल्पर भर्ती कर चहेतों को लाभ पहुंचा चुनाव प्रभावित करने की कोशिश एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
पंजाब

Seven-day NSS camp organized at

Volunteers transformed the school during the camp Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.8 Under the directions of Assistant Director of Youth Services Department Punjab, Preet Kohli, a 7-day National Service Scheme camp was organized by the National Service...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काँगड़ा पुलिस ने कुल्लू से दबोचा चरस तस्करी का मुख्य सरगना, काेर्ट से मिला 5 दिन का रिमांड

एएम नाथ। धर्मशाला : देहरा पुलिस ने बीते दिनों देहरा के ढलियारा में एक व्यक्ति से पकड़ी गई चरस के मामले में कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी के मुख्य सरगना को पकड़ने में सफलता...
हिमाचल प्रदेश

एनवाईके और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव: डाॅ लाल सिंह

ऊना, 17 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव आयोजित होगा। यह जानकारी एनवाईके उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह...
Translate »
error: Content is protected !!