इंटरव्यू के दौरान 60 वर्षीय पंजाबी महिला गिरफ्तार : 30 साल पहले गई थी US

by

वाशिंगटन: अमेरिका में एक भारतीय मूल की 60 वर्षीय महिला को उसके ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के दौरान में हिरासत में लिया गया है। महिला पंजाब की रहने वाली हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से अमेरिका में रह रही थीं।यह कार्रवाई अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने की।

कैसे हुई गिरफ्तारी : बबलजीत कौर, जिन्हें बबली कौर के नाम से भी जाना जाता है, 1994 से अमेरिका में निवास कर रही थीं। उनके ग्रीन कार्ड आवेदन से जुड़े बायोमेट्रिक अपॉइंटमेंट के दौरान अमेरिकी फेडरल एजेंटों ने उन्हें हिरासत में लिया। बबली की बेटी ज्योति ने बताया कि बबली की बेटी ज्योति ने बताया कि 1 दिसंबर को उनकी मां US इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ऑफिस के फ्रंट डेस्क पर मौजूद थीं। तभी कई फेडरल एजेंट बिल्डिंग में दाखिल हुए। उन्हें अलग कमरे में बुलाया गया और बताया गया कि उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। वकील से फोन पर संपर्क करने की अनुमति मिलने के बावजूद, कौर को कई घंटों तक हिरासत में रखा गया और परिवार को यह नहीं पता था कि उन्हें कहां ले जाया गया। बाद में उन्हें एडेलेंटो ट्रांसफर कर दिया गया, जो एक पुराना फेडरल जेल है और अब ICE डिटेंशन सेंटर के रूप में कार्य करता है।

गिरफ्तारी के कई घंटों तक कौर के परिवार को यह भी नहीं बताया गया कि उसे कहाँ ले जाया गया है। बाद में जब परिवार को पता चला कि कौर को रातों-रात एडेलैंटो में ट्रांसफर कर दिया गया था, जो पहले एक फेडरल जेल थी और अब इसे ICE डिटेंशन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी, बबलजीत कौर को वहीं रखा गया है।

बबली कौर का परिवार अमेरिका में माइग्रेशन के बाद पहले लगुना बीच में और बाद में बेलमोंट शोर इलाके में बस गया। उनके तीन बच्चे हैंजोती, जिनके पास DACA के तहत लीगल स्टेटस है, और उनके बड़े भाई और बहन, जो अमेरिकी नागरिक हैं।कौर और उनके पति ने पिछले दो दशकों से बेलमोंट शोर में “नटराज कुजीन ऑफ इंडिया एंड नेपाल” नामक रेस्टोरेंट चलाया और लगभग 25 साल तक स्थानीय राइट एड में काम किया। हाल ही में वह रॉयल इंडियन करी हाउस में काम पर लौटने की तैयारी कर रही थीं।

पंजाबी समुदाय में नाराज़गी

इस गिरफ्तारी की खबर के बाद पंजाबी समुदाय में भारी नाराज़गी देखी गई है। समुदाय के लोगों ने इस कार्रवाई को परेशान करने वाला और न्यायसंगत न होने वाला बताया है। बबलजीत कौर की लंबी अवधि तक अमेरिका में रहने और उनके ग्रीन कार्ड प्रोसेस के अंतिम चरण में गिरफ्तारी ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। अभी तक ICE या अन्य अमेरिकी अधिकारियों की ओर से इस मामले पर विस्तृत टिप्पणी नहीं आई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भारत ने घटाया जनता का आर्थिक बोझ : जयराम ठाकुर …. कहा, आठ साल में 13.25 करोड़ अस्पताल दाखिलों पर 2.03 लाख करोड़ रुपये का उपचार

मंडी में एनएचएआई अधिकारियों से बैठक, सड़क परियोजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के निर्देश एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज़ से युवक की मौत की आशंका, कार में मिला शव

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशे की लत जानलेवा बनती जा रही है और यह खतरा युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। ताजा मामला शिमला जिला के कोटखाई...
article-image
पंजाब

Sonalika Industries Named ‘Company of

Recognition honours the company’s contribution to agricultural machinery, farm mechanisation, product innovation and farmer-centric solutions Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Oct.13 Hoshiarpur :  Sonalika Industries has been recognised as ‘Company of the Year 2026’ in the Agricultural...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिला संशोधित महंगाई भत्ता : 7.5 लाख कर्मचारी-पेंशनर इंतजार में…कर्मचारियों के लिए DA इतना अहम क्यों जानिए.

चंडीगढ़ :  पंजाब में महंगाई भत्ते को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कर्मचारी संगठनों की लगातार मांग और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के अनुकूल फैसलों के बावजूद राज्य सरकार ने नियमित कर्मचारियों और पेंशनरों...
Translate »
error: Content is protected !!