इंडियन ऑयल ऊना ने चलाया वृक्षारोपण अभियान : विभिन्न हितधारकों के साथ किया पौधरोपण

by
ऊना, 5 जुलाई। इंडियन ऑयल ऊना के पाईपलाईन विभाग ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान और स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के तहत विभिन्न हितधारकों के साथ वृक्षारोपण अभियान चलाया।
यह जानकारी देेते हुए वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक अमनदीप भारद्वाज ने बताया कि इसी कड़ी में आज ईसीएमएस पॉलीक्लिनिक ऊना, हिमाचल अग्निशमन सेवा ऊना और महिला पुलिस स्टेशन ऊना में 15 पौधे रोपित किए गए।
उन्होंने बताया कि यह सहयोगात्मक प्रयास इंडियन ऑयल ऊना की पर्यावरणीय जिम्मेदारी और एक हरित हिमाचल प्रदेश बनाने के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि यह पहल 2046 तक इंडियन ऑयल के नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक सामूहिक कदम का प्रतीक है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से और मजबूत होगा विकास का हरोली मॉडल : अग्निहोत्री

नवनिर्वाचित प्रधानों व उप प्रधानों का सम्मान, गांवों के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान ऊना, 23 जुलाई. हरोली विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों के सम्मान में वीरवार...
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में करीब 2,600 पद भरने को लेकर 20 मई को होगा फैसला

शिमला :पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और राज्य बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के करीब 2,600 पद भरने को लेकर 20 मई को फैसला होगा। वित्त और ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में बिजली...
हिमाचल प्रदेश

मारपीट के एक आरोपी को 4 साल जेल की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना

ऊना : उपमंडल अंब की एसीजेएम कोर्ट ने मारपीट के एक आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। आरोपी को 4 साल जेल की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया...
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा राठौर ने की राज्यपाल से

शिमला :  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने राजभवन जाकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भी मुलाकात की। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर राठौर ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!