इंदिरा स्टेडियम ऊना में सेना भर्ती रैली 17 मार्च से – राघव शर्मा

by
तैयारियों पर सैन्य अधिकारियों व विभिन्न विभागों के साथ डीसी ने की बैठक
ऊना (9 फरवरी) – इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाली सेना भर्ती के प्रबंधों को लेकर आज डीसी राघव शर्मा ने विभिन्न विभागों सहित सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने भर्ती के दौरान इंदिरा स्टेडियम के आप-पास व सड़क पर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके अलावा उन्होंने अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि सेना भर्ती के समय अभ्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सैन्य अधिकारियों की मांग के अनुसार विभागों की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि स्टेडियम में सेना भर्ती के समय सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे तथा बिजली व पानी की आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भर्ती स्थल पर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न सुरक्षा उपायों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के भर्ती निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने बताया कि भर्ती रैली के दौरान सैनिक सामान्य ड्यूटी, लिपिक व स्टोर कीपर वर्ग में हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों की सक्रीनिंग 17 से 24 मार्च तक होगी जबकि धर्म गुरू (आरटी जेसीओ) और फार्मासिस्ट वर्ग के लिए समस्त हिमाचल प्रदेश सहित यूटी चंड़ीगढ और हरियाणा के गुडगाव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद के जिलों को छोडकर अन्य जिलों के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होगी। उन्होंने बताया कि 26 से 27 मार्च तक चिकित्सीय जांच, 29 मार्च से 3 अप्रैल तक शिमला, सिरमौर, सोलन व किन्नोर के अभ्यर्थियों की सैनिक लिपिक, सामान्य डियूटी व स्टोरकीपर के लिए भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में लगभग 34 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय से मैट्रिक पास अभ्यर्थी अपना मैट्रिक/प्लस टू का सर्टिफिकेट संबंधित जिला के शिक्षा उपनिदेशक से सत्यापित करवाकर लाएं ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने सेना भतीं में भाग लेने के लिए आने वाले युवाओं से आह्वान किया है कि वे भर्ती के लिए किसी भी व्यक्ति से पैसों के लेन-देन के बहकावे में न आएं। उन्होंने बताया कि इस सेना भर्ती में नियमों के अनुरूप व पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, सहायक आयुक्त डॉ. रेखा कुमारी, एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल, आरटीओ रमेश चंद कटोच, उच्च उपनिदेशक पीसी राणा, जिला सैनिक कल्याण मेजर रघबीर सिंह, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, तहसीलदार विजय राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जल आधारित गतिविधियों में हिमाचल देश के अग्रणी केन्द्र के रूप में उभर रहा – हिमाचल में जल क्रीड़ा गतिविधियों को दिया जा रहा व्यापक प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में जल क्रीड़ा गतिविधियों को बहुआयामी तरीकेे से विस्तार प्रदान कर रही है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रति गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उपयोग किए शब्दों की कड़ी निंदा करते हुए अमित शाह का पुतला फूंका

गढ़शंकर। जनसंगठनों कार्यकर्ताओं ने अड्डा झुंगियां में बीनेवाल के चौक में एकत्रित होकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रति गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उपयोग किए शब्दों की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से अमित...
हिमाचल प्रदेश

पति प्रधान विवाद पर मंडलायुक्त का फैसला पूर्व प्रधान सोनू देवी की अपील हुई निष्प्रभावी

बी बी एन, 23 मई (तारा) :  औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की भटोलीकलां पंचायत की पूर्व प्रधान सोनू देवी को लेकर चले “पति प्रधान” विवाद में बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। शिमला मंडल की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्लेन क्रैश में भी कैसे बचे जिंदा…रमेश विश्वास कुमार ने बताया – सीट समेत मैं बाहर गिर गया…प्लेन से कूदा नहीं था

अहमदाबाद में हुए एक भयानक विमान हादसे ने पूरे देश ही नहीं विदेश के लोगों को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से टेकऑफ करते वक्त विमान सीधे एक अस्पताल के हॉस्टल की बिल्डिंग...
Translate »
error: Content is protected !!