इंस्टा क्वीन … चिट्टे समेत पकड़ी महिला कांस्टेबल का साथी जीरकपुर से ग्रिफ्तार

by

बठिंडा ।नशे के केस में पकड़ी गई महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर के मामले में अहम मोड़ आया है। उसके साथी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू को सीआईए पुलिस ने सोमवार को मोहाली के जीरकपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

हालाँकि एसएसपी अमनीत कोंडल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार सोनू को गिरफ्तार कर पुलिस टीम बठिंडा के लिए रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अमनदीप कौर की पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बलविंदर सोनू को नामजद किया था। गिरफ्तारी से पहले वह जिला अदालत परिसर में गुरमीत कौर नामक महिला से पुलिस की मौजूदगी में मारपीट कर फरार हो गया था। इस घटना पर महिला आयोग ने सख्त संज्ञान लेते हुए एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद सोनू पर मारपीट का केस दर्ज किया गया।

फरार होने के बाद सोनू बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर गहरी बुटटर गया, जहां दो बाबाओं के पास बाइक खड़ी कर उसने वरना कार से दिल्ली की ओर रुख किया। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी रहीं। सूचना मिलने पर रविवार रात सीआईए टीम जीरकपुर पहुंची और सोमवार दोपहर को सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब अमनदीप कौर को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सोनू के आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने की योजना बना रही है। इससे इस मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।          गौरतलब है कि 2 अप्रैल को अमनदीप कौर को उस समय पकड़ा गया था, जब वह अपनी थार गाड़ी में जा रही थी और एएनटीएफ की टीम ने उसकी गाड़ी से 17 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस पर थाना केनाल में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। अब सोनू की गिरफ्तारी के बाद यह मामला और भी गहराता जा रहा है। पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गीतकारों को उनका उचित मेहनताना मिलना चाहिए : अमरीक हमराज़

गढ़शंकर, 31 अगस्त: ज़िंदगी कई बार लोगों को सफल होने के मौके देती है, जो लोग इन मौकों का फ़ायदा उठाते हैं, उन्हें ज़िंदगी के कुछ फ़ायदे ज़रूर मिलते हैं। कई गीतकारों को बड़े...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 स्नैचर गिरफ्तार लूटी गई सोने की चेन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चंडीगढ़ पुलिस ने किया बरामद

चंडीगढ़, 18 जून । पुनीत महाजन : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-31 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को...
पंजाब

मिलावटखोरी खि़लाफ़ मिशन तंदरुस्त पंजाब के अंतर्गत मुहिम रहेगी जारी: जि़ला सेहत अधिकारी

शहर में अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल मौजूदा सेहत संकट के मद्देनजऱ लोगों को और जागरूक होने की जरूरत: डा. लखवीर सिंह होशियारपुर :  पंजाब सरकार की तरफ से शुरू किये...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने हरोली में किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ : सामान्य रोगों के अलावा आंख, नाक, कान, गला, हड्डी रोग व शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य जांच की

हरोली , 9 अक्तूबर – नागरिक चिकित्सालय हरोली में आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। आयुष्मान भव योजना के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में सामान्य रोगों के...
Translate »
error: Content is protected !!