इंस्पेक्टर सहित 9 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड…भ्रष्ट व लापरवाह पुलिस अमले की शामत

by

लुधियाना :  पंजाब में भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर शिकंजा कसते हुए  लुधियाना रेंज के 3 जिलों के 9 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी में कोताही बरतने पर सस्पेंड दिया गया हैं। इसके इलावा  फरीदकोट रेंज के मोगा जिले के एक इंस्पेक्टर और 2 एएसआई सस्पेंड कर दिए गए। उन पर रिश्वत लेने से लेकर गैंगस्टर पेंटा के मामले में मिलीभगत के आरोप लगे थे।
तीन एनजीओ रैंक के अधिकारियों पर कार्रवाई :
लुधियाना ग्रामीण से तीन एनजीओ रैंक के अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह जो कि दाखा में एसएचओ थे। उन्हें महिला की अस्पताल में जाकर स्टेटमेंट रिकार्ड न करने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। जोधां थाने में तैनात एएसआई गुरमीत सिंह ने कई लोगों को दिसम्बर 2021 तक विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया, लेकिन कोर्ट में किसी का फाइनल चालान पेश न करने के चलते लापरवाही के लिए गुरमीत सिंह को एसएसपी ग्रामीण ने सस्पेंड कर दिया है। लुधियाना पुलिस लाइन में तैनात एक अन्य एएसआई गुरमीत सिंह को उसके गलत बर्ताव, ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने और अराजक तत्वों के साथ संबंध होने पर सस्पेंड तो किया  गया है।
इसके साथ ही 2 एएसआई को भी निलंबित किया गया। एक एएसआई को रिश्वत लेने के आरोप सही पाए जाने पर सस्पेंड किया गया और दूसरे एएसआई को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया गया। सस्पेंड किए गए एएसआई में बिलासपुर चौकी के बलवीर सिंह और थाना बधनी कलां के गुरदेव सिंह शामिल हैं।
चालान देरी से पेश किया करने के मामला :
पुलिस थाना सिटी खन्ना-2 में कार्यरत एएसआई मेजर सिंह को मारपीट के एक मामले में बिना मेडिकल करवाए धारा 325 के तहत मामला दर्ज करने और गलत जांच करने पर सस्पेंड किया गया है। पुलिस थाना सिटी खन्ना में तैनात एएसआई बलजीत सिंह पर आरोप है कि डीएसपी रेजीडेंस पर पुलिस कर्मचारियों पर हुए हमले के मामले में उन्होंने चालान देरी से पेश किया। उन्होंने बिना किसी कारण के चालान 4 महीने 6 दिन लेट किया। इस कारण उन्हें सस्पेंड किया गया। जिला नवांशहर के तहत आते पुलिस थाना बंगा के एएसआई सुखपाल सिंह को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। सुखपाल सिह की विभाग ने 6 लापरवाही बताई हैं। इनमें भगौड़ों अमरजीत और किशोर कुमार को गिरफ्तार न करने, सडक़ दुर्घटना में एक व्यक्ति संदीप कुमार की मौत हो जाने के बावजूद इसका चालान पेश नहीं किया।
भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर एसएचओ पर गाज :
पंजाब के मोगा में कई पुलिस वालों पर भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर गाज गिरी है। मोगा के एसएसपी गुरमीत सिंह खुराना ने गैंगस्टर हरजीत सिंह उर्फ पेंटा के मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में बाघापुराना के एसएचओ रहे इंस्पेक्टर कुलविन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
मामले में थे जांच के आदेश :
मोगा पुलिस ने बीती 2 अप्रैल को दिन दिहाड़े माड़ी मुस्तफा निवासी बी कैटेगरी के गैंगस्टर बताए जा रहे हरजीत सिंह उर्फ पेंटा के कत्ल मामले में एक महिला समेत दो को काबू किया था। जबकि तीन की गिरफ्तारी बाकी थी। पुलिस ने काबू किए गए आरोपियों से एक 12 बोर देसी पिस्तौल, दो कारतूस और वारदात के समय इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद किया था। गत दिन आईजी फरीदकोट रेंज पीके यादव ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने एसएसपी मोगा को जांच के लिए टीमें तैनात करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद एसएसपी मोगा ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्रावण मास में शिव आराधना से होती हैं मनोकामनाएं पूर्ण — महंत रमेश दास जी शास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दतारपुर स्थित गती मशीन बाबा लाल दयाल धाम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत महंत रमेश दास जी शास्त्री ने श्रावण मास के पावन अवसर पर समस्त मानवता को शुभकामनाएं देते हुए भगवान...
article-image
पंजाब

Deputy Speaker Jai Krishan Singh

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.6 : Punjab Vidhan Sabha’s Deputy Speaker and MLA from the Garhshankar constituency, Mr. Jai Krishan Singh Rauri, today formally inaugurated newly constructed link roads in various villages of the constituency, including Ghagon Rorhanwali,...
article-image
पंजाब

27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्तौल समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने सीमा पार से संचालित नशा और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 27 किलो हेरोइन, विदेशी .30...
article-image
पंजाब

कनाडा में 1,500 से अधिक पंजाबी छात्रों के वर्क परमिट पर संकट, पंजाब विधानसभा में गूंजा मुद्दा

चंडीगढ़, 7 अगस्त। कनाडा में 1,500 से अधिक पंजाबी छात्रों के वर्क परमिट से जुड़ी समस्याओं का मामला शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में प्रमुखता से उठा। राज्य के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत...
Translate »
error: Content is protected !!