इंस्पेक्शन आए इंस्पेक्टर पर एंजेसी संचालक ने किया हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज।

by

 माहिलपुर – गैस एजेंसी का मुआयना करने आए विभागीय इंस्पेक्टर को एंजेसी संचालक द्वारा बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आकाश कुमार पुत्र चेतन कुमार वासी सुच्ची, रामा मंडी जलंधर ने माहिलपुर पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 11 मार्च को नौ बजे अपनी कार से नूरपुर ब्रह्मणा गांव जैजों रोड के पास स्तिथ इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम का मुआयना करने गया था और इस दौरान वहां पर उपस्थित चेतन धीर व उसके चार-पांच वर्करों ने उसे जबरन उठाकर गोदाम के अंदर ले गए और उसके साथ मारपीट करते हुए धमकियां देने लगे। उसने बताया कि किसी तरह वह सिविल अस्पताल होशियारपुर में एमएलआर कराई और हमलावरों से घबराकर घर चला गया। माहिलपुर पुलिस ने आकाश कुमार के बयान चेतन धीर, सुशील इंडेन व अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधवाओं को बांटे 1,53000 के राशन बैग

रोहित  जसवाल। ऊना : हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा अमोदिनी प्रकल्प के तहत मेहनतकश पात्र विधवाओं के लिए रविवार को बचत भवन ऊना में फ्री राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के...
article-image
पंजाब

दोहलरों के चर्च में चोरों का धावा…बाइबल की बेअदबी कर गहने और नकदी उड़ाई

दीवार फांदकर चर्च में घुसे अज्ञात आरोपी, कमरों के ताले तोड़कर अलमारियों और बेडों की ली तलाशी माहिलपुर, 5 नवंबर  । माहिलपुर थाना क्षेत्र के गांव दोहलरो स्थित चर्च में अज्ञात चोरों ने चोरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में खाना खाने के बाद छात्रों की बिगड़ी तबीयत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ी अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप गुरदासपुर : गुरदासपुर के एक स्कूल में छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने की...
article-image
पंजाब

जमीन विवाद के चलते डबल मर्डर की घटना

गुरदासपुर : बंटवारे के विवाद के चलते दो लोगों की जान चली गई। रिपोर्टों के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!