इधर-उधर कचरा फेंकने पर देना पड़ेगा भारी जुर्माना : सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी शुरू

by
नगर परिषद बिलासपुर ने गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर सफाई कर्मियों को देने की अपील की
एएम नाथ। बिलासपुर, 27 फरवरी: वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बिलासपुर वर्षा चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में इधर-उधर कचरा फैंकने पर अब प्रति व्यक्ति 25 हजार से 50 हजार रुपये तक का चालान कर जुर्माना वसूल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद ने इधर-उधर कचरा फैंकने वालों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी प्रक्रिया आरम्भ कर दी है।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर की अध्यक्षता में गत दिनों विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बिलासपुर शहर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लोगों ने नगर परिषद क्षेत्र की पहाड़ियों व नालों इत्यादि में अधिक कचरा फेंकने पर हाॅट-स्पाॅट बना दिए हैं जिससे महामारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है तो वहीं शहर की सुन्दरता भी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद बिलासपुर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लोगों को घर-घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने बारे जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों, दुकानों, संस्थानों इत्यादि से निकलने वाले गीला व सूखा कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाए अलग-अलग करके सफाई कर्मियों को ही सौंपे ताकि शहर का पर्यावरण प्रदूषित न हो और सुंदरता भी बनी रहे।
उन्होंने नगर परिषद के समस्त लोगों से शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों की काउंसलिंग 11 दिसम्बर को

रोहित भदसाली।  ऊना, 27 नवम्बर। जेबीटी अध्यापकों के स्पोर्ट कोटे से बैच आधार पर भरे जाने वाले 4 पदों के लिए काउंसलिंग अब 11 दिसंबर, 2024 को होगी। इससे पहले काउंसलिंग 29 नवम्बर को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंदिर में नहीं जाने देने पर भड़के राहुल गांधी : सड़क पर बैठे, गाया ‘रघुपति राघव राजा राम’

 नगांव(असम)  :  देश में आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है, इसको लेकर उत्सव का माहौल है, चारों तरह से सिर्फ ‘राम’ नाम की गूंज ही सुनने को मिल रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किशोर की मौत : ऊना में Reels बनाते नहर में गिरने से

रोहित जसवाल ।  ऊना : ऊना जिले में एक किशोर रील बनाने की कोशिश में फिसलकर नहर में गिर गया, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहा उसका दोस्त गिर कर डूब गया।  इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल के साथ नेता प्रतिपक्ष ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा : अपनी नाकामी छुपाने का जरिया है पत्रकारों पर एफआईआर : जयराम ठाकुर

राज्यपाल महोदय के साथ कुछ दिनों पहले ही शिकारी देवी गया था तब नज़ारे अलग थे : जयराम ठाकुर सुविधाएं स्थाई रूप से बहाल करने पर सरकार को देना होगा जोरता नेता प्रतिपक्ष ने...
Translate »
error: Content is protected !!