इस दिन शपथ ले सकते हैं सांसद अमृतपाल : अमृतपाल की पैरोल के लिए अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका दायर

by

पंजाब सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को सांसद पद की शपथ लेने के लिए पैरोल दी जानी चाहिए।  यूएपीए के तहत गुवाहाटी जेल में बंद अमृतपाल ने इस बार खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता है। पूर्व सांसद और अमृतपाल के प्रवक्ता राजदेव सिंह खालसा ने बताया कि अमृतपाल की पैरोल के लिए अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका दायर की गई है।

खालसा ने कहा, मजिस्ट्रेट ने यह याचिका पंजाब के गृह सचिव को भेजी और उसके बाद इसे लोकसभा अध्यक्ष के पास भेजा गया है। उन्होंने कहा, निर्वाचित सदस्य को 60 दिनों के भीतर शपथ लेनी होती है। हालांकि, अब तक लोकसभा ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पंजाब से चुने गए कुल 13 सांसदों में से 12 ने शपथ ले ली है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला से सांसद इंजीनियर राशिद शपथ नहीं ले सके। हालांकि, अब एनआईए ने उन्हें शपथ लेने के लिए पैरोल देने पर सहमति जताई है।

हिरासत से मिलेगी अस्थायी रिहाई :    अमृतपाल के वकील के अनुसार, सिंह ने सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए हिरासत से अस्थायी रिहाई के लिए 11 जून को पंजाब सरकार को पत्र लिखा था। ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का प्रमुख सिंह वर्तमान में एनएसए के तहत अपने नौ सहयोगियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।   अमृतपाल सिंह ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा और 404430 वोट हासिल किए। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को 1,97,120 वोटों के अंतर से हराया। सिंह को पिछले साल 23 अप्रैल को पंजाब के मोगा के रोडे गांव में एक महीने से अधिक समय तक चले तलाशी अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया था। खालिस्तान समर्थक सिंह 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस हिरासत से अपना वाहन और हुलिया बदलकर फरार हो गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

रेत महंगी या ना मिलने से आप परेशान थे तो आप के लिए राहत की खबर……. जानने के लिए पढ़े

होशियारपुर: होशियारपुर और निकटवर्ती इलाके आप घर, दुकान या अन्य निर्माण कार्य करने के सोच रहे हो तो आपके लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है…….. रेत न मिलने या महंगी मिलने से आप परेशान थे तो...
article-image
पंजाब

काउंटर इंटेलिजेंस टीम की बड़ी कार्रवाई : हैंड ग्रेनेड सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा : काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि विशेष ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हैंड...
article-image
पंजाब , समाचार

सांसद मनीष तिवारी ने श्री चमकौर साहिब के गांवों को 52 लाख रुपये के फंड बांटे

विकास के लिए फंडों की नहीं आने दी जाएगी कमी; राज्य सरकार पंजाब के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध: कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रोपड़ : श्री चमकौर साहिब, 26 मई: श्री आनंदपुर साहिब से...
पंजाब

केंद्रीय बजट किसानोंं व मुलाजिमों के लिए निराशाजनक – डीटीएफ

गढ़शंकर  : डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा केंद्रीय वित मंत्री सीतारमन द्वारा पेश किया केंद्रीय बजट किसानों व मुलाजिमों के लिए निराशाजनक करार दिया गया है। प्रैस को जानकारी देते डीटीएफ के प्रांतीय अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!