ईटली भेजने का झांसा देकर ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी युवक को लीबिया भेजा

by

भोगपुर : ईटली भेजने का झांसा देकर जालंधर के ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी कर युवक को लीबिया भेज दिया और वहां एक माफिया को सौंप दिया। सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से युवक लौटा तो आपबीती सुनाई। भारत लौटे गुरप्रीत ने बताया कि वहां करीब 17 अन्य भारतीय फंसे थे। इन्हें भारत सरकार और सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम साहनी की कोशिश के बाद निकाला गया है। भोगपुर के गांव भटनूरा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर को शिकायत देकर मामले में केस दर्ज करने की मांग की। गुरप्रीत ने बताया कि करीब पांच माह तक उसे लीबिया में बंधक बनाकर रखा गया।
पीड़ित परिवार ने थाना भोगपुर की पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित ने कहा कि वह 24 जनवरी को भोगपुर के एक ट्रेवल एजेंट के झांसे में आकर विदेश गया था। उसे इटली भेजा जाना था। मगर आरोपी ने उसे लीबिया पहुंचाकर फंसा दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने पहले उसे दुबई भेजा और वहां से लीबिया। लीबिया में एजेंट ने उन्हें माफिया के हवाले कर दिया था।
माफिया ने उन्हें पांच महीने तक परेशान किया और कई बार पीटा। उसके परिजनों को धमकाया और पैसे की मांग की। पीड़ित ने कहा कि माफिया को घर से करीब 8 लाख रुपये मंगवाकर दिए गए थे। मगर आरोपी फिर भी मारपीट करते और धमकाते थे। गुरप्रीत ने कहा कि उसने किसी तरह माफिया से अपनी जान बचाई लेकिन लीबियाई पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें दो महीने जेल में बिताने पड़े। वह 17 अन्य भारतीयों के साथ हर दिन विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे थे। पुलिस आरोपी ट्रेवल एजेंट की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र; श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में भी डीआरडीओ द्वारा एक फील्ड अस्पताल बनाए जाने की मांग

नवांशहर : श्री आनंदपुर साहिब सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लगातार सामने आ रहे कोरोना महामारी के मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार को पत्र लिखकर डिफेंस रिसर्च एंड डिवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ)...
article-image
पंजाब

अमेरिका में पंजाबी की गोली मारकर हत्या : मामूली बहस के चलते हुई वारदात

कपूरथला: अमेरिकी शहर शिकागो में अमेरिकी मूल के एक अश्वेत व्यक्ति ने शराब की दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। आपको बता दें कि, मृतक की पहचान नवीन सिंह (50) पुत्र...
article-image
पंजाब

कार-एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर घायल 

गढ़शंकर, 26 मार्च : गत दिवस रविवार दोपहर 11 बजे के करीब स्थानीय गढ़शंकर-आदमपुर मार्ग पर नहर किनारे गांव मोइला वाहिदपुर के पास एक कार तथा एक्टिवा की टक्कर हो गई जिसमें एक्टिवा चालक...
Translate »
error: Content is protected !!