ईडी का बड़ा एक्शन : 26 लग्जरी गाड़ियां, 178.12 करोड़ की संपत्ति जब्त – 6 अचल संपत्तियों, 73 बैंक खातों में बैंक बैलेंस और 26 लक्जरी वाहनों को अस्थायी रूप से कुर्क

by
जालंधर :  शहर में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज समेत अन्य के खिलाफ जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट टीम ने एक्शन लिया है।
जानकारी के अनुसार जांच में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने 6 अचल संपत्तियों, 73 बैंक खातों में बैंक बैलेंस और 26 लक्जरी वाहनों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है। इस सारे सामान की मार्केट वैल्यू करीब 178.12 करोड़ रुपए है। ED की जांच में सामने आया था कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड ने दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर विभिन्न निवेशकों को झांसा दिया। उन्हें क्लाउड पार्टिकल्स बेचने और उन पार्टिकल्स को वापस लीज पर देने की आड़ में ज्यादा रिटर्न देने की बात कही गई। जबकि इसके लिए उनके पास कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था। बता दें कि अब तक जब्त की गई गाड़ियों में दो जी-वेगन, एक एक्सयूवी लेक्सेस, एक रेंज रोवर, रूबीकॉन, ऑडी आर-8, रेंज रोवर स्पोर्ट्स सहित अन्य लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।
वहीं, 17 से 20 जनवरी को व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और बिग बॉय टॉयज से जुड़ी मंडेशी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, प्लैंकडॉट प्राइवेट लिमिटेड, बाइटकैनवास एलएलपी, स्काईवर्स, स्काईलिंक नेटवर्क और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ ईडी ने सर्च की थी। जिसमें उन्होंने एक लैंड क्रूजर (2.20 करोड़), मर्सिडीज जी-वैगन (4 करोड़), 3 लाख रुपए कैश, आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस समेत कई सामान जब्त किए था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

9 शव बरामद, , 2 को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , एक को बचा लिया गया : जेजों दोआबा चोअ में पानी के तेज बहाव में बह गई थी इनोवा गाड़ी और उसमें स्वार 12 सदस्य

होशियारपुर : हिमाचल प्रदेश के गांव देहला से बारातियों की इनोवा गाड़ी में सवार होकर नवांशहर में एक शादी शामिल होने के लिए जा रहे एक परिवार के 11 लोग ,गाड़ी का चालक गाड़ी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ का परिणाम रहा शत प्रतिशत : इलैक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष में जतिन व द्वीतीय वर्ष में समीर रहे प्रथम

ऊना : 18 सितम्बर :  हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ का राष्ट्रीय व्यावसाय परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जिसके चलते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस जल्द ही अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा करेगी : भाजपा को इसकी कोई चिंता नही करनी चाहिए – रजनीश किमटा

एएम नाथ :  शिमला, 23 अप्रैल :  प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा है कि पार्टी जल्द ही अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। भाजपा को इसकी कोई चिंता नही करनी चाहिए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2039 केसों का निपटारा : हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं

हमीरपुर 09 सितंबर। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत शनिवार को हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीश कुमार ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!