ईडी के दफ्तर में सीबीआई ने छापा मारा : 5 घंटे बाद एक युवक के साथ निकली बाहर, 2.5 करोड़ रुपए की उलझ गई गुत्थी!

by
एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में क्राइम ब्रांच (सीबीआई) की टीम ने छापा मारा। लगातार पांच घंटे चली जांच के बाद एक और बिचौलिए को गिरफ्तार किया गया।
सीबीआई ने ईडी के दफ्तर में सुबह 11 बजे फिर एक बाद दबिश दी है. यहां ईडी के खिलाफ रिश्वत की दो शिकायतें मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने छापामार कार्रवाई की है. मामले की तकरीबन ढ़ाई करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। अब एक बिचौलिए की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई राज खुल सकते हैं।
शिमला में ईडी दफ्तर फिर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है। सीबीआई टीम ने एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी दो शिकायतों में ढाई करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने रविवार को ईडी शिमला कार्यालय में फिर दबिश दी थी। छानबीन के बाद मामले में एक और बिचौलिया गिरफ्तार किया गया है। बिचौलिए को चंडीगढ़ की CBI कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे एक दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।
ईडी ऑफिस में पांच घंटे तक सीबीआई छानबीन कर वापस चंडीगढ़ आ गई है।  शिमला से फरार रिश्वत मांगने का मुख्य आरोपी ईडी का सहायक निदेशक विशाल दीप सिंह अभी भी फरार है। उसे सस्पेंड किया गया है. साथ ही, शिमला ईडी दफ्तर का स्टाफ भी बदल गया है। चंडीगढ़ में तैनात एक संयुक्त निदेशक को हटाकर दिल्ली मुख्यालय में अटैच कर दिया गया।
शिमला से फरार रिश्वत मांगने का मुख्य आरोपी ईडी का सहायक निदेशक विशाल दीप सिंह अभी भी फरार है. उसे सस्पेंड कर दिया है।  सीबीआई एक महीना पहले से शिमला में तैनात ईडी के सहायक निदेशक विशाल दीप सिंह के खिलाफ जांच में जुट गई थी । लेकिन कोई ठोस सुबूत न मिलने से कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। बता दें कि, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दो मामलों में ढाई करोड़ की रिश्वत मांगने की शिकायत मिलते ही सीबीआई ने 24 दिसंबर को शिमला ईडी कार्यालय में छापा मारा था। इसी क्रम में यह दूसरा बार छापा मारा गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुनिहार में किसान मेला आयोजित : किसानों की आर्थिकी को मज़बूत करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य- संजय अवस्थी

अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग एवं राज्य की भौगोलिक...
article-image
पंजाब

Dr. Arpandeep Kaur from Mahilpur

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 7 : Dr. Arpandeep Kaur, daughter of renowned children’s writer and author Lecturer Raghubir Singh Kaloa and Lecturer Arminder Kaur from Mahilpur, has brought pride to her hometown once again....
article-image
पंजाब

काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद में 17वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित : -शिविर के दौरान 76 यूनिट रक्त किया एकत्रित

गढ़शंकर, 27 सितंबर: शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी गढ़शंकर के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू और चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू ने क्षेत्र की विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से अपने प्रिय काका अमनदीप सिंह...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कब और किस जेल में हुआ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से 15 दिन में स्टेटस रिपोर्ट मांगी

चंडीगढ़. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल में हुआ इंटरव्यू एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच ने गुरुवार को इस मामले का खुद संज्ञान लेते...
Translate »
error: Content is protected !!