हिमाचल सरकार के निशाने पर निजी अस्पताल.. हिमकेयर में भी फर्जीवाड़ा

by

एएम नाथ l मंडी :   पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए बनाई गई एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) में करोड़ों रुपये के घोटाले की परतें भी धीरे-धीरे खुलने लगी हैं।

सेना की जांच में यह बात सामने आई है कि एक पूर्व सैनिक कांगड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। वही मरीज उसी तिथि को नेरचौक के एक निजी अस्पताल में फर्जी दस्तावेज बनाकर भर्ती दिखाया गया था।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद मंडी व कुल्लू जिले के दो निजी अस्पताल अब प्रदेश सरकार के निशाने पर आ गए हैं। दोनों अस्पतालों के प्रबंधन ने कई डाक्टरों के साथ मिलीभगत कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया है। आयुष्मान भारत योजना की तरह हिमकेयर में भी फर्जीवाड़ा किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा में दिए बयान के बाद दोनों अस्पताल जांच की रडार में आ गए हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा में विपक्ष के प्रश्नों का उत्तर देते हुए आरोप लगाया था कि हिमकेयर योजना का लाभ निजी अस्पतालों व कुछ दवा दुकानों ने उठाया है। सरकार अब इसकी मैपिंग करवा रही है। सरकार ने संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी है। अन्य एजेंसियों ने भी अंदरखाते जांच शुरू कर दी है।

करीब एक वर्ष की जांच के बाद ईडी के हाथ दोनों निजी अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध पुख्ता सबूत लगे हैं। दोनों अस्पताल के प्रबंधन की संपत्ति की जांच भी होगी। सरकारी पैसे की भरपाई के लिए ईडी संपत्ति भी कुर्क कर सकती है। नियमों को ताक पर रखकर एक ही फर्म से करीब 45 लाख रुपये के सामान की खरीदारी करने के आरोप में जोनल अस्पताल मंडी का एक पूर्व अधिकारी भी जांच के घेरे में आ गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने इसकी लिखित शिकायत साक्ष्यों सहित विजिलेंस से की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमित शाह का ऐलान : 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को ‘चिट्टा मुक्त’ करेंगे

नशा मुक्त पंजाब यात्रा के समापन पर AAP सरकार पर हमला, बोले—भाजपा विधानसभा चुनाव नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी जालंधर, 30 सितंबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में मादक पदार्थों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प – रोहित ठाकुर।

शिक्षा मंत्री ने धर्मपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत। एएम नाथ।  धर्मपुर (मंडी) 16 अक्तूबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान व उनकी पत्नी को आम के पौधे डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने भेंट किए

गढ़शंकर : आमों के देश दोआबा से संबंधित डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी डॉ गुरपीत कौर को देसी आम के पौधे भेंट किए। ज्ञात हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर दिन प्रदेश को कर और कर्ज के बोझ के तले दबा रही है सरकार : जयराम ठाकुर

जश्न की तैयारी में पूरी सरकार, स्वीकार करने को नहीं है कोई तैयार एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटियों के...
Translate »
error: Content is protected !!